Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»CM हेमंत ने दिये मैनहर्ट नियुक्ति मामले की एसीबी जांच के आदेश
    Jharkhand Top News

    CM हेमंत ने दिये मैनहर्ट नियुक्ति मामले की एसीबी जांच के आदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर के सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण का डीपीआर तैयार करने के लिए मैनहर्ट परामर्शी की नियुक्ति में गड़बड़ी के लगे आरोप की एसीबी जांच का आदेश दिया है। विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री समेत सभापति, सामान्य प्रयोजन समिति आदि को पत्र लिख कर मैनहर्ट के खिलाफ एसीबी जांच कराने का आग्रह किया था। उन्होंने तत्कालीन नगर विकास मंत्री रघुवर दास एवं अन्य पर मैनहर्ट की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया था। इन सभी के विरुद्ध कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर उन्होंने पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि जब इस मामले में झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर कर मैनहर्ट के खिलाफ जांच की मांग की गयी, तो हाइकोर्ट ने भी एसीबी में शिकायत करने को कहा था।
    राय के पत्र पर कार्रवाई
    बता दें कि विधायक सरयू राय ने शिकायत की थी कि 2005 में सरकार के नगर विकास मंत्री ने रांची में सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए सिंगापुर की कंसल्टेंट कंपनी मैनहर्ट की गलत ढंग से नियुक्ति करायी। निगरानी की तकनीकी टीम ने जांच में मैनहर्ट को कंसल्टेंट बनाने एवं टेंडर में त्रुटि पायी थी। राय ने बताया कि मैनहर्ट की नियुक्ति पर 24 करोड़ रुपये खर्च हो गये। उन्होंने निगरानी के तत्कालीन आयुक्त को भी कठघरे में खड़ा किया था। सरयू राय ने विस क्रियान्वयन समिति का सभापति होने के नाते मैनहर्ट मामले में जांच की थी। उन्होंने इसकी रिपोर्ट विधानसभा को सौंपकर कहा था कि मैनहर्ट की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है। कंसल्टेंट नियुक्त करने में नियमों की अनदेखी हुई। मैनहर्ट ने अनुभव नहीं है। उक्त कंपनी शर्त का भी पालन नहीं करती है। नियमों की अनदेखी कर मैनहर्ट को काम दिया गया। 2014 में भाजपा सरकार बनने पर मेरी आपत्ति पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मैनहर्ट को काम से बाहर किया। इधर रघुवर दास ने कहा था कि जांच हो जाये, दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

    CM Hemant gave order for ACB investigation in the case of manhunt appointment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनएच-75 पर टोल प्लाजा शुरू करने पर हंगामा
    Next Article ​मेजर जनरल सोनाली घोषाल बनीं सैन्य नर्सिंग सेवा की एडीजी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल

      August 19, 2025

      झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

      August 19, 2025

      साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी

      August 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति
      • वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल
      • झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक
      • साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी
      • कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version