Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा की चुनावी रणनीति को धार दे रहे दीपक प्रकाश
    Jharkhand Top News

    भाजपा की चुनावी रणनीति को धार दे रहे दीपक प्रकाश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दुमका और बेरमो में होनेवाले उपचुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। इस टक्कर में एनडीए की चुनावी रणनीति को धार देने की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के जिम्मे है। 25 फरवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालनेवाले दीपक प्रकाश ने न सिर्फ पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती दी है बल्कि एनडीए को भी मजबूत करने में एड़ी-चोटी एक कर रहे हैं। यह उन्हीं के प्रयत्नों का नतीजा है कि पूर्व सांसद रहे कृष्णा मार्डी के नेतृत्ववाला झामुमो उलगुलान न सिर्फ एनडीए फोल्डर में शामिल हुआ बल्कि आजसू भी पुराने गिले-शिकवे भूलकर भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। उपचुनाव में जेडीयू के नेताओं को एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में एक्टिव मोड में लाने की रणनीति भी दीपक प्रकाश ने ही तैयार की थी।
    तीसरे दौरे में पहुंचे दुमका
    पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूत करने के साथ दीपक प्रकाश दुमका और बेरमो में पार्टी की चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए दौरे भी कर रहे हैं। बेरमो में वे तीन दफा चुनावी दौरा कर चुके हैं और दुमका में गुरुवार रात वे फिर पहुंचे। दुमका में भी यह उनका तीसरा दौरा है। इस दौरे में वे 30 और 31 अक्टूबर को वहीं रुकेंगे और एक नवंबर को वहां से रांची लौटेंगे। इन सबके साथ दीपक प्रकाश जनसंपर्क में भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।
    महागठबंधन पर पलटवार करने में भी पीछे नहीं
    दीपक प्रकाश महागठबंधन पर पलटवार करने में भी पीछे नहीं हैं। अपने बयानों से जहां वे राज्य सरकार की कमियां गिना रहे हैं वहीं बीते दिनों भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कृषि संगोष्ठी मेें उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से लाये गये कृषि कानूनों के फायदे गिनाये।

    Deepak Prakash giving edge to BJP's election strategy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका में दोनों पक्ष बहा रहे पसीना, जनता खामोश
    Next Article राज्य बनने के बाद भी नहीं मिला आदिवासियों को हक : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version