करगली/पेटरवार/अधुकरपुर। राज्य की महागठबंधन सरकार में बीते नौ दस महीनों में सड़क, पुल-पुलिया, घर-घर पानी पहुंचाने जैसी सभी योजनाएं बंद हैं। पेटरवार में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में प्रचार करते हुए यह बातें सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहीं। वहीं, केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि एनडीए के शासन में जिस तेजी से विकास का काम हो रहा था। वह ठप सा पड़ गया है। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पेटरवार के दस पंचायतों में जनसंपर्क किया। उन्होंने चलकरी उत्तरी, दक्षिणी क्षेत्र के कानीडीह, केवट तोला, मुंडा टोला, रजक टोला में जनता से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर अमृत लाल मुंडा, महेंद्र चौधरी, श्याम ठाकुर, रोहित चौधरी, विक्की कुमार, रंजीत सिंह, सुरेश कुमार, विनोद नायक, गरीब तुरी, छोटू रविदास, जानकी महतो, मदन राम, रामटहल नायक समेत कई अन्य उनके साथ थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version