Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य में विकास कार्य ठप, ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग शुरू: सुदेश
    Jharkhand Top News

    राज्य में विकास कार्य ठप, ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग शुरू: सुदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विजय कुमार सिंह
    बेरमो। जरीडीह स्थित आजसू कार्यालय में बेरमो विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने की, जबकि संचालन नरेंद्र महतो ने किया। इसमें संगठन के सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता और भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल शामिल हुए। यहां सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बेरमो विधानसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हो, इसके लिए सबको पूरे परिश्रम के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हेमंत सोरेन भले ही सत्ता में विराजमान हैं, लेकिन भाजपा, आजसू और जेवीएम को जो वोट मिले हंै, उससे उनके वोट कम हैं। वर्तमान में विकास कार्य पूरी तरह ठप है, सिर्फ राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का कार्य हो रहा है। उन्होंने योगेश्वर महतो बाटुल को सुलझा हुआ नेता बताते हुए बेरमो की चिंता करनेवाला व्यक्ति कहा।
    सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि दिवंगत विनोद बिहारी महतो की यह धरती है। उन्होंने राज्य को लेकर जो सपना बुना था, उसको साकार करना है। चौधरी ने कहा कि दिवंगत राजेंद्र बाबू करीब 25 वर्ष तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किये, बडे ट्रेड यूनियन के नेता भी रहे, लेकिन बेरमो के लोगों के लिए कुछ करने की नहीं सोची। यहां जो भी विकास कार्य हुए वे एनडीए की सरकार में हुए। उन्होंने कहा कि जिस दिन हेमंत सरकार 1932 वाला फार्मूला लागू करेगी, सहयोगी दल सरकार गिरा देंगे। विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सांसद के चुनाव में बेरमो क्षेत्र से सवा लाख मत आजसू प्रत्याशी को योगेश्वर महतो की वजह से मिला था। इस बार कर्ज चुकाने का अवसर है। भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो ने कहा कि सामूहिकता के साथ इस सीट को एनडीए के खाते में डालनी है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रमुख दीपक महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, राजेंद्र महतो, संतोष महतो, सचिन कुमार, नवीन महतो, हिमांशु महतो, फकरुद्दीन अली, विगन महतो, टिकैत महतो, राजेश विश्वकर्मा, सुरेश महतो, मंजूर आलम, महेंद्र चौधरी, विनोद बाउरी, संटू सिंह, नरेश महतो, महेश महतो, धनलाल कपरदार, मनोज दास, सुरज महतो, उमाशंकर महतो, संतोष रवानी, रामटहल नायक, भगवान दास, रोहित चौधरी, विक्की कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Development work stalled in state transfer-posting industry started: Sudesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरमो में होगा बाटुल के अनुभव का लिटमस टेस्ट
    Next Article दोषियों को बीच चौराहे पर दी जाये फांसी: सीता सोरेन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version