Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड सियासत में मील का पत्थर होगा दुमका-बेरमो का चुनाव
    Jharkhand Top News

    झारखंड सियासत में मील का पत्थर होगा दुमका-बेरमो का चुनाव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 29, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    …दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को होनेवाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान बयानों के तीर खूब चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस अभियान के दौरान अब झामुमो और कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगा कर चुनावी माहौल के तापमान को बेहद गरम कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने तो कहा है कि दुमका-बेरमो में भाजपा की हार तय है, लेकिन वह राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में जुट गयी है। उन्होंने भाजपा पर सत्ता लोलुपता का आरोप भी मढ़ दिया है। झामुमो की ओर से भी ऐसे ही आरोप लगाये गये हैं। इन आरोपों के बाद भाजपा डिफेंसिव मोड में दिख रही है, लेकिन इन शब्द वाणों के बीच एक बात के ठोस संकेत मिलने लगे हैं कि उप चुनाव के बाद झारखंड में नया सियासी समीकरण आकार ले सकता है। वैसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह चुके हैं कि इन उप चुनावों के परिणाम से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़नेवाला है, लेकिन राजनीति तो संभावनाओं का दूसरा नाम है। दुमका-बेरमो के चुनाव प्रचार अभियान की पृष्ठभूमि में झारखंड की सियासी तसवीर उकेरती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

    दुमका और बेरमो में मतदान के लिए अब एक सप्ताह का समय बच गया है और इस कारण यहां प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में पहले बड़ी सभाएं करने पर रोक थी, लेकिन अब इसकी अनुमति मिलने के बाद झामुमो-कांग्रेस और भाजपा की ओर से ताबड़तोड़ सभाएं की जा रही हैं। दुमका में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन डेरा डाल चुके हैं। पिछले तीन दिन में हेमंत सोरेन ने करीब दर्जन भर सभाएं की हैं।
    उधर बेरमो में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव तथा हेमंत सरकार के अन्य तीन मंत्री और विधायक पार्टी प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह के पक्ष में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। दोनों सीटों पर भाजपा नेता भी खूब पसीना बहा रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी लगातार वहां कैंप किये हुए हैं।
    कोरोना काल में हो रहे इस उप चुनाव में बहुत सी चीजें पहली बार हो रही हैं। चुनाव प्रचार का तौर-तरीका भी बहुत हद तक बदला हुआ है। बदले तरीके से चुनाव प्रचार में सबसे अंतिम कतार के मतदाताओं से संपर्क-संवाद बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
    इन दोनों क्षेत्रों में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने आरोप लगाया है कि दुमका-बेरमो के बहाने भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा पर येन-केन-प्रकारेण सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए गोवा, कर्नाटक और मध्यप्रदेश का उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हालांकि कह रहे हैं कि इन दो सीटों के चुनाव परिणाम से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन वह केंद्र की भाजपा सरकार पर झारखंड को परेशान करने का आरोप लगातार लगा रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से इस तरह के आरोप लगाये जाने के बाद भाजपा डिफेंसिव मोड में नजर आने लगी है। वैसे भी प्रचार के शुरुआती दौर में, जब कोरोना संक्रमण के कारण चुनावी सभाओं की अनुमति नहीं थी और व्यक्तिगत संपर्क का जोर था, भाजपा पिछड़ती हुई दिख रही थी।
    वैसे प्रत्यक्ष तौर पर देखा जाये, तो दुमका और बेरमो का परिणाम राज्य सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं डालेगा, लेकिन कोई भी चुनावी जीत या हार राजनीतिक दलों के मनोबल को जरूर बढ़ा या घटा देता है। सत्तारूढ़ गठबंधन यदि दोनों सीटें जीत लेता है, तो उसकी ताकत बढ़ेगी और भाजपा के मनोबल को गहरा धक्का लगेगा, इसमें कोई संदेह नहीं। लेकिन एक बात तय है कि इस उप चुनाव का परिणाम झारखंड की राजनीति में नये समीकरणों की संभावना जरूर पैदा करेगा। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, लेकिन दोनों ही पक्षों को इसके लिए तैयार हो जाना चाहिए।
    दुमका में शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के प्रचार अभियान में उतरने से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को निश्चित रूप से लाभ हुआ है। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी प्रो लुइस मरांडी पार्टी में बड़े आदिवासी चेहरे का घोर अभाव महसूस कर रही हैं। भाजपा में बाबूलाल मरांडी के अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है, जो स्थानीय लोगों को अपने साथ जोड़ सके।
    पार्टी के सांसद सुनील सोरेन अज्ञात कारणों से प्रचार अभियान से अलग हैं। इलाके के दूसरे सांसद डॉ निशिकांत दुबे दुमका में बहुत अधिक प्रभावी नहीं हो सकते। नेता की कमी की बड़ी कीमत भाजपा को दुमका में चुकानी पड़ रही है।
    बेरमो में भी लगभग यही स्थिति है। कोयला क्षेत्र की सीट होने के कारण यहां श्रमिक आंदोलन से जुड़े नेताओं का अधिक प्रभाव रहा है। कांग्रेस के पास ऐसे कई नेता हैं, जो श्रमिक आंदोलनों से निकल कर आये हैं। इसके साथ झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा के पास ऐसा कोई बड़ा नेता अब तक बेरमो के मैदान में नहीं उतरा है। आजसू के कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में खूब पसीना बहा रहे हैं, लेकिन उनकी पहुंच सीमित इलाकों में होने के कारण वे चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकेंगे, इसमें थोड़ा संदेह जरूर है।
    दुमका और बेरमो के परिणाम 10 नवंबर को आयेंगे और उसी दिन तय होगा कि झारखंड की राजनीति पर इसका कितना असर होगा, लेकिन अभी इतना तो कहा ही जा सकता है कि इन दोनों सीटों से चुने जानेवाले विधायक राज्य की राजनीति को नयी दिशा देंगे। इसलिए इन दोनों सीटों पर होनेवाले चुनाव की ओर पूरे राज्य की ही नहीं, बल्कि पूरे सियासी हलके की नजरें टिकी हुई हैं।

    Dumka-Bermo elections will be milestone in Jharkhand politics
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविवाद से विश्वास योजना के भुगतान की अंतिम तारीख 31 मार्च तक बढ़ी
    Next Article महागठबंधन की सरकार आपके घर-गांव की है : मधु कोड़ा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version