Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»अब इस दिन रिलीज होगी राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’
    बॉलीवुड

    अब इस दिन रिलीज होगी राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट की आगामी फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ काफी समय से चर्चा में हैं। ‘हाथी मेरे साथी’ जंगल पर आधारित एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।
    तरण आदर्श ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा-‘ राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट की फिल्म हाथी मेरे साथी साल 2021 में मकर संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म प्रभु सोलोमन द्वारा निर्देशित है। इरोस मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2021 में मकर संक्राति के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।’
    फिल्म में राणा दग्गुबती के किरदार का नाम बनदेव है। फिल्म में राणा के अलावा पुलकित सम्राट, जोया हुसैन और श्रिया पिलगांवकर भी हैं। फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ की कहानी असम के काजीरंगा में हाथी गलियारों को घेरने वाले मनुष्यों की दुर्भाग्यपूर्ण कहानी से प्रेरित हैं। इस फिल्म का नाम तमिल भाषा में ‘कादन’ और तेलुगु भाषा में ‘अरन्या’ रखा गया है।
    इरोस मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन ने किया है। यह फिल्म इसी साल 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण यह समय से रिलीज नहीं हो पाई। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म को अगले साल मकर संक्रांति पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इसके पहले 1971 में राजेश खन्ना की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ भी इस टाइटल पर बनी थी। हालांकि यह फिल्म राजेश खन्ना की फिल्म का रीमेक नहीं है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमिताभ बच्चन ने केबीसी12 के मंच पर किया ऐलान, अपने गांव बाबू पट्टी में करेंगे ये काम
    Next Article अभिषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वाणी कपूर से रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड में कमाए 50 करोड़, जनता के दिल में उतरी फिल्म…

      September 22, 2025

      ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री

      September 20, 2025

      अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुवात

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूएई के बाद अब मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने भी नेपाल के लिए कड़ी की वीजा प्रक्रिया
      • नवादा में पिटाई के विरुद्ध चिकित्सको की हड़ताल,72 घंटे से अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद
      • डीजीपी के संरक्षण में कई लुटेरे अवैध गतिविधियों को दे रहे अंजाम: बाबूलाल मरांडी
      • राहुल गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
      • बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version