विजय सिंह/संदीप कुमार
करगली (बेरमो)। राज्य सरकार महिला विरोधी नीति अख्तियार किये हुए है। पूर्व की भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना, उज्ज्वला दीदी तथा महिलाओं के लिए 50 लाख तक की संपत्ति एक रुपये में रजिस्ट्री जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की थी। लेकिन राज्य सरकार ने इनमें से कई योजनाओं को बंद कर दिया है। चलकरी में भाजपा की ओर से आयोजित महिला चौपाल में ये बातें भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहीं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति जब तक आगे नहीं बढ़ेगी, तबतक राज्य आगे नहीं बढ़ेगा। पूर्व की सरकार में 30 लाख स्वयं सहायता समूहों को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल हुई थी। भारत की आत्मा गांवों में बसती है। क्योंकि गांव के लोग किसान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित के लिए कृषि सम्मान योजना का शुभारंभ किया है। उसी तरह मैंने किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृशि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की थी। दोनों योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मिला है। उन्होंने कहा कि इस 10 महीने के कार्यकाल में 13 सौ से ज्यादा बच्चियों के साथ रेप हुआ है। कार्यक्रम में कांके विधायक समरी लाल ने कहा कि मैं सफाई कर्मी का बेटा हूं। मैं अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचा हूं। हम लोग चौकीदार हैं, लूटने नहीं देंगे। महिला चौपाल की अध्यक्षता सचिन कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन सचिन ठाकुर ने किया। इस अवसर पर 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष राकेश प्रसाद, मृगांक शेखर, डॉ प्रणव वर्णवाल, लक्ष्मण नायक, विनोद महतो, काशीनाथ सिंह, दीपक कुमार महतो, संतोष महतो, देवी दास, गीता देवी, माधुरी देवी, अंजू, विलेश्वरी देवी, ममता देवी, लीला देवी, सूरज नायक, हिमाचल मिश्रा, कमलेश ठाकुर, मनोहर नायक, हरेंद्र चंद्र मंडल, मोहिउद्दीन अंसारी, राजकुमार ठाकुर, अनूप लाल नायक, अंजनी सिंह तथा अनिल गुप्ता उपस्थित थे।