Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Hathras Case: पीड़ित परिवार की अभूतपूर्व सिक्योरिटी, टॉयलेट के लिए भी साथ जा रहे पुलिसकर्मी
    Top Story

    Hathras Case: पीड़ित परिवार की अभूतपूर्व सिक्योरिटी, टॉयलेट के लिए भी साथ जा रहे पुलिसकर्मी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras Case) में कथित गैंगरेप पीड़िता का घर और गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी बन चुका है. पीड़िता के घर के हर सदस्य को जहां सरकार की ओर से सुरक्षा मिली हुई है. वहीं, घर में जाने से पहले मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ता है. इतना ही नहीं पीड़िता के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

    गांव और पीड़िता का परिवार किसी साजिश का शिकार ना हो, इसके लिए घर के हर मेंबर के लिए दो-दो सिपाहियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही परिवार की महिला सदस्यों के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिसकर्मी परिवार के सदस्यों के साथ टॉयलेट के वक्त भी जाते हैं. ऐसी सुरक्षा पीड़ित परिवार के लिए जी का जंजाल बन गई है. पीड़ित परिवार इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने वाला है.

    बाहरी शख्स के गांव में आने से पहले होती है जांच
    रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई बाहरी गांव में आता है तो उसे दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है. इसके साथ ही पांच से ज्यादा लोगों के गांव में जाने की परमिशन भी नहीं है.अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीड़िता के घर के बाहर मेटल डिटेक्टर लगे दिए गए हैं और दो महिला कॉन्स्टेबल तैनात थीं जो सभी के आइडेंटिटी कार्ड्स की जांच कर रही थीं. जो लोग भी वहां पहुंच रहे थे, सभी को एक रजिस्टर पर अपना नाम, पता, फोन नंबर और संस्थान का नाम लिखना होता है. वर्दी में तैनात सुरक्षा कर्मियों के अलावा सादी वर्दी में भी कई पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे. गांव में एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर, दो महिला दरोगा और 21 कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं.

    क्या है पूरा मामला?
    गौरतलब है कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था. चोटों के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई. इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया. परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार देर रात पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया. हालांकि, प्रशासन ने इससे इनकार किया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWHO अध्यक्ष की बड़ी घोषणा, बताया कब तक आएगी कोरोना वैक्सीन
    Next Article IPL 2020: चेन्नई की हार के बाद फैंस की मांग, टीम जल्द करे ऐसा नहीं तो बंद कर देंगे मैच देखना
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार के चंपारण में बड़ा हादसा, सड़क पर ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत

      August 22, 2026

      गिद्दी में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

      August 22, 2026

      रामगढ़ के पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत; एक गंभीर

      August 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को मिलेगा मतदान का अधिकार? सरकार ने शुरू की तैयारी
      • नेपाल में मानसून फिर हुआ सक्रिय: कई जिलों में भारी बारिश और हिमपात का अलर्ट
      • बिहार के चंपारण में बड़ा हादसा, सड़क पर ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत
      • गिद्दी में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
      • रामगढ़ के पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत; एक गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version