Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हाथरस: 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ दरोगा, VIDEO वायरल होते ही एसपी ने किया सस्पेंड
    Top Story

    हाथरस: 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ दरोगा, VIDEO वायरल होते ही एसपी ने किया सस्पेंड

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दरोगा का मारपीट के मामले में 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा साफ तौर पर मारपीट के मामले में एक पक्ष से 2 हजार रुपए लेते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही वायरल वीडियो में एक हेड कांस्टेबल को भी 500 रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है। मामले में हाथरस के पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हो रहा वीडियो करीब 1 माह पुराना है। मामले पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए दरोगा व हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की गई है।

    मारपीट के मामले में ली 2 हजार रुपए की रिश्वत

    रिश्वत लेते हुए वायरल हुआ वीडियो हाथरस के थाना कोतवाली सिकन्दराराऊ क्षेत्र के कचौरा चौकी का है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक महीने पहले हुई मारपीट के मामले में दरोगा रामवीर ने एक पक्ष से 2 हजार रुपए की रिश्वत ली, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दरोगा रामवीर साफ तौर पर 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, साथ ही वायरल वीडियो में एक हेड कॉन्स्टेल ब्रजेश को भी 500 रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है।

    एसपी ने दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

    रिश्वत लेते वायरल हुए वीडियो का पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जयसवाल ने संज्ञान लेते हुए दरोगा रामवीर और हेड कॉन्स्टेबल बृजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की है। पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हो रहा वीडियो करीब 1 माह पुराना है। मामले पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए दरोगा व हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleताइवान पर चीनी दूतावास के भारतीय मीडिया को दिए परामर्श पर भारत ने कहा, ‘हमारे यहां मीडिया स्वतंत्र है’
    Next Article बिहार चुनाव से ठीक पहले आरजेडी के लिए अच्छी खबर, लालू यादव को मिली जमानत
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version