Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा को मौका मिले, तो शरीर से खून चूस ले : हेमंत
    Jharkhand Top News

    भाजपा को मौका मिले, तो शरीर से खून चूस ले : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 24, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जावेद अख्तर
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा को यदि मौका मिले, तो वह श्रीर का खून चूस ले। शुक्रवार को आजाद सिपाही से खास बातचीत के दौरान दुमका-बेरमो और बिहार के चुनाव से लेकर झारखंड के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के मुद्दों पर मुख्यमंत्री खुल कर बोले। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में एनडीए की नाव गंगाजी में डूबेगी।
    झारखंड की ताकत का अंदाजा किसी को नहीं है
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की ताकत का अंदाजा किसी को नहीं है। यह राज्य अगर अपने पर उतर आये, तो समूचा देश अंधेरे में डूब जायेगा। केंद्र के रवैये के खिलाफ राज्य में आर्थिक नाकेबंदी की गयी, तो झारखंड से कोयले की ढुलाई ठप हो जायेगी। इससे देश के कई बिजली उत्पादन केंद्र बंद हो जायेंगे। इसकी सीधी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होगी।
    मानवता विरोधी है केंद्र- आरबीआइ की कार्रवाई
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर आरबीआइ ने झारखंड के हिस्से के 1417 करोड़ रुपये काट लिये। कोरोना काल में केंद्र और आरबीआइ की यह कार्रवाई मानवता विरोधी और जन विरोधी है। केंद्र के पास कोयला के मद में ही लाखों करोड़ रुपये बकाया हैं। बार-बार आग्रह करने के बावजूद केंद्र सरकार झारखंड को यह पैसा नहीं दे रही है। झारखंड का हिस्से का पैसा जबरन काट लेने की कार्रवाई को झारखंड की जनता भी देख और समझ रही है। आने वाले दिनों में राज्य की जनता भाजपा को इसका वाजिब जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। वह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ प्रधानंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। अब देखना यह है कि उन्हें मिलने का समय मिलता भी है या नहीं।
    इस बार एनडीए का सफाया तय
    हेमंत ने कहा कि वह दुमका और बेरमो में विरोधियों द्वारा बोयी गयी जहर की फसल काटने जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कई लोग इन दोनों स्थानों पर पहुंचे हैं और खूब जहर के बीज बोये हैं। अब मैं जा रहा हूं। देखता हूं कि वहां विरोधियों ने कितने और क्या-क्या जहर फैलाया हैं। फिर उस जहर की फसल की सफाई करूंगा। उन्होंने कहा कि दोनों उप चुनाव में यूपीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। अब समय कम है और वह स्थिति देखने जा रहे हैं। मैदान सामने है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड दोनों जगह यूपीए बेहतर स्थिति में है। इस बार एनडीए की नैया गंगाजी में डूबेगी।
    बिहार की जनता लुभावने वादों में नहीं फंसेगी
    हेमंत सोरेन ने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है। इस बार बिहार की जनता भाजपा के लुभावने नारों में आने वाली नहीं है। वोट देने के बदले कोरोना वैक्सीन फ्री में देने का वादा भाजपा कर रही है। भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, लेकिन वैक्सीन सिर्फ बिहार के लोगोें को मुहैया कराने की बात कहती है। यह उसका दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता काफी जागरूक है और वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
    दो दिन तक दुमका में रहेंगे सीएम
    सीएम हेमंत सोरेन दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। उन्होंने रांची हवाई अड्डे पर मीडिया से भी बातचीत की। हेमंत अगले दो दिन तक दुमका में कैंप करेंगे। वह झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में प्रचार करेंगे और पार्टी की कई बैठकों में भी शामिल होंगे। वह 26 अक्टूबर को रांची लौटेंगे। फिर अगले ही दिन बेरमो और दुमका में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो जायेंगे। इस दौरान उनका बेस कैंप दुमका ही रहेगा। शाम को दुमका पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान दुमका डीसी राजेश्वरी बी और एसपी के अलावा झामुमो के कई नेता भी मौजूद रहे।

    If BJP gets a chance suck blood from the body: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैप, पंचायत सचिव और होमगार्ड के नव चयनित अभ्यर्थियों का धरना समाप्त
    Next Article चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार लीग में आठ मैच हारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version