Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार लीग में आठ मैच हारी
    Jharkhand Top News

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार लीग में आठ मैच हारी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शारजाह। आइपीएल के 13वें सीजन के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गये मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 115 रन का टारगेट दिया। जवाब में मुंबई ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 116 रन बना कर मैच जीत लिया। ईशान किशन ने नाबाद 68 और क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 46 रन बनाये।
    आइपीएल में पहली बार चेन्नई लीग राउंड में आठ मैच हारी है। इससे पहले चेन्नई 2010 और 2012 में लीग में 7-7 मैच हारी थी। इस हार के बाद प्ले-आॅफ के लिए चेन्नई का सफर लगभग खत्म हो गया है। उसे अब अपने बचे तीनों मैच जीतने के अलावा बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं, मुंबई सीजन में अपनी 7वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गयी है। आइपीएल में पहली बार किसी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हराया है। इससे पहले 2008 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने ही धोनी की टीम को नौ विकेट से हराया था।
    बची गेंदों के लिहाज से भी सबसे बड़ी हार
    मुंबई ने यह मैच 46 गेंद रहते जीत लिया। चेन्नई के लिए बची गेंदों के लिहाज से भी यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2012 में दिल्ली ने चेन्नई को 40 गेंद रहते हराया था। वहीं, 2008 में मुंबई ने 37 और राजस्थान ने 34 गेंद शेष रहते चेन्नई को शिकस्त दी थी।
    बोल्ट की सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग परफॉर्मेंस
    ट्रेंट बोल्ट आइपीएल में अब तक 54 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिये, जो कि उनकी सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये थे।
    ओपनिंग मैच में चेन्नई ने हराया था। 19 सितंबर को आइपीएल के ओपनिंग मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से हराया था। अबु धाबी में खेले गये इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 163 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना कर मैच जीता था।
    करन ने चेन्नई को 100 के पार पहुंचाया
    इससे पहले चेन्नई के सैम करन ने आइपीएल में अपनी दूसरी फिफ्टी लगायी। वे 52 रन बनाकर आउट हुए। करन की पारी की बदौलत ही चेन्नई 20 ओवर खेल सकी और नौ विकेट पर 114 रन तक पहुंच पायी। चेन्नई के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। करन के अलावा शार्दूल ठाकुर ने 11 और इमरान ताहिर ने नाबाद 13 रन बनाए। मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने चार, जसप्रीत बुमराह-राहुल चाहर ने दो-दो और नाथन कूल्टर-नाइल को एक विकेट मिला।

    Chennai Super Kings team lost eight matches in league for the first time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा को मौका मिले, तो शरीर से खून चूस ले : हेमंत
    Next Article होटल कारोबारी के 11.92 लाख रुपये जब्त
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version