Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीमा विवाद पर चीन ने रखी शर्त तो भारत का दो टूक जवाब- पैंगोंग से एक साथ हटें दोनों सेनाएं
    Breaking News

    सीमा विवाद पर चीन ने रखी शर्त तो भारत का दो टूक जवाब- पैंगोंग से एक साथ हटें दोनों सेनाएं

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी लद्दाख (East Ladakh) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 6 महीने से भारत और चीन (India China Faceoff) के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए हो रही वार्ताओं में पड़ोसी मुल्क की हर चाल नाकाम हो रही है. चीन ने हाल ही में की गई एक वार्ता के दौरान शर्त रखी थी कि भारतीय सेना पैंगोंग झील के दक्षिणी क्षेत्र से सेना हटाए, जिस पर भारत की ओर से स्पष्ट जवाब दिया गया कि सेनाएं दोनों ओर से हटाई जानी चाहिए. कोई भी कार्रवाई एकतरफा नहीं होगी.

    अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने चीनी कार्रवाई का जवाब देने के लिए सात जगहों पर एलएसी पार कर लिया है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ‘हमने सात जगह पर एलएसी पार किया है. क्या अब भी आपको लग रहा है कि चीन वार्ता करना चाहता है? हाल ही में हुई एक वार्ता में चीन ने कहा था कि भारत पहले दक्षिणी इलाके से सेना हटाए जिस पर हमारी ओर से स्पष्ट मांग की गई कि झील के दोनों किनारों से दोनों देशों के सैनिक हटेंगे.’

    किन सात जगहों पर है कब्जा?
    दरअसल, अगस्त में भारतीय सैनिकों ने चुशूल के सब सेक्टर में अपने पैट्रोलिंग वाली जगहों से आगे चले गए. अब उस इलाके में भारत का दबाव है. यहां से ना सिर्फ भारत की नजर स्पांगुर गैप बल्कि मोल्दो में चीन की टुकड़ी की भी मूवमेंट वहां से देखी जा सकती है.बता दें अब तक भारत और चीन के बीच सात दौर की वार्ता हो चुकी है. राजनयिक और राजनीतिक स्तर पर भी भारत चीन के रुख को लेकर चौकन्ना है. मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद भी एलएसी पर चीन अपने रुख से पीछे नहीं हटा.

    अखबार की रिपोर्ट के अनुसार एक सोर्स ने कहा कि ‘बीजिंग का कहना है कि वह दोनों देशों की सीमा पर शांति और अमन चाहता है. भारत भी तो यही चाहता है. चीन ने यह कभी नहीं बताया कि आखिर सीमा पर इनती बड़ी संख्या में सैनिक क्यों जमा किए गए हैं. चीन पर कोई विश्वास नहीं है. वहां कुछ भी हो सकता है. हम किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं.’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNavratri 2020: सजा माता वैष्णो देवी का दरबार, रोजाना 7000 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
    Next Article चीन ने जो किया उसे कभी नहीं भूलेगा अमेरिका- कोरोना वायरस को लेकर ट्रंप का चिनफिंग पर हमला
    sonu kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version