Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​नौसेना को मिला नया जंगी जहाज ‘आईएनएस कवरत्ती’​
    Breaking News

    ​नौसेना को मिला नया जंगी जहाज ‘आईएनएस कवरत्ती’​

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    स्वदेशी तौर पर निर्मित पनडुब्बी रोधी टोही जंगी जहाज (एएसडब्ल्यू) ‘आईएनएस कवरत्ती’ गुरुवार को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल हो गया। विशाखापत्तनम स्थित नौसेना के डॉकयार्ड में थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने जंगी जहाज के ऊपर ही हुए एक समारोह में इसे नौसेना के बेड़े में कमीशन किया। भारतीय नौसेना कामोर्टा क्लास के इस युद्धपोत को एक युद्ध मंच के रूप में इस्तेमाल करेगी, क्योंकि इस पर लगी सभी प्रणालियों के समुद्री परीक्षण पूरे किये जा चुके हैं। यह जंगी जहाज परमाणु, केमिकल और बायलॉजिकल युद्ध की स्थिति में भी काम करेगा। रडार की पकड़ में नहीं आने के कारण इससे नौसेना की ताकत में इजाफा होगा।
     
    कामोर्टा क्लास के युद्धपोत ‘आईएनएस कवरत्ती’ को शक्तिशाली एंटी-सबमरीन वारफेयर (एएसडब्ल्यू) के रूप में जाना जाता है। भारतीय नौसेना के घरेलू संगठन नौसेना डिजाइन निदेशालय ने स्वदेशी रूप से स्वीडन की एक कंपनी की मदद से डिजाइन किया है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता ने इसे भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्मित किया है। इस प्रकार स्वदेशीकरण के माध्यम से इस जहाज का निर्माण किये जाने से ‘आत्मनिर्भर भारत’ का राष्ट्रीय उद्देश्य भी पूरा हुआ है। इस जहाज में 90 प्रतिशत तक स्वदेशी सामग्री लगाई गई है और सुपरस्ट्रक्चर के लिए स्टील के बजाय कार्बन कंपोजिट का उपयोग किया गया है। जहाज में लगाये गए हथियार और सेंसरसुइट भी स्वदेशी हैं, जिससे जहाज निर्माण के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता प्रदर्शित होती है।
     
    नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि इसे एक नए युद्ध मंच के रूप में नौसेना इस्तेमाल करेगी क्योंकि इस पर लगी सभी प्रणालियों के समुद्री परीक्षण पूरे किये जा चुके हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान लगे प्रतिबंधों के बावजूद समय से ‘आईएनएस कवरत्ती’ का निर्माण करना और नौसेना को संचालन के लिए सौंपना अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है। ‘आईएनएस कवरत्ती’ को परिचालन बेड़े में शामिल करने के साथ ही भारतीय नौसेना की तैयारियों को बढ़ाया जाएगा।


    ‘आईएनएस कवरत्ती’ की खासियत
    यह युद्धपोत रडार की पकड़ में नहीं आता, इसलिए इससे कम दूरी, मध्‍यम और लंबी दूरी रॉकेट हमला भी किया जा सकता है। रडार की पकड़ में नहीं आने के कारण इससे नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। यह युद्धपोत परमाणु, केमिकल और बायलॉजिकल युद्ध की स्थिति में भी काम करेगा। इस युद्धपोत से हवा में 8 किमी. और सतह पर 12 किमी. तक एक मिनट में 120 राउंड फायर किये जा सकते हैं। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली से लैस इस युद्धपोत पर 12 डिफेंस मिसाइल प्रणालियां लगाई गईं हैं। इतना ही नहीं दुश्मन को पानी के अन्दर ही मार गिराने के लिए इस जंगी जहाज में में डेप्‍थ रेंज रॉकेट और टॉरपीडो लगाए गए हैं। ‘आईएनएस कवरत्ती’ में एंटी-सबमरीन सेंसर लगे हैं, जो दुश्‍मन की पनडुब्बी को पकड़ने और उस पर प्रहार करने में माहिर होते हैं। इस पी-28 युद्धपोत में 76 एमएम का गन सिस्टम लगा है। इसमें पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता के अलावा विश्वसनीय आत्मरक्षा क्षमता भी है।
    यह है जीआरएसई का 104वां पोत प्रोजेक्ट 28 की शुरुआत 2003 में की गई थी। यह उन चार एंटी सबमरीन युद्धपोतों में से अंतिम है, जिनका निर्माण जीआरएसई ने परियोजना पी-28 के तहत भारतीय नौसेना के लिए किया है। यह जीआरएसई द्वारा निर्मित 104वां पोत है। इसका नामकरण अर्नला श्रेणी की मिसाइल कार्वेट के नाम पर किया गया है। इससे पहले आईएनएस कमोर्ता, आईएनएस कदमत और आईएनएस किलतान युद्धपोतों की आपूर्ति की जा चुकी है, जो भारतीय नौसेना के ईस्टर्न फ्लीट का हिस्सा हैं। ये सभी नाम लक्षद्वीप द्वीपसमूह के द्वीपों के नाम पर रखे गए हैं। चार स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर में से तीसरे युद्धपोत ‘आईएनएस किल्तान’ को तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2017 में विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में कमीशन किया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के 55,838 नए मामले, 702 लोगों की मौत
    Next Article गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन का मामलाः आईएसआई, दाउद, अरविंद केजरीवाल, सजंय सिंह और अमानुल्ला रच रहे साजिश : नंद किशोर गुर्जर
    sonu kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version