अभिनेत्री कल्कि केकलां ने शुक्रवार को अपनी बेटी सप्पो की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उनके प्रशंसकों और दोस्तों ने अपने प्यार की बौछार की है। तस्वीर में सप्पो एक छतरी के नीचे बैठी हैं। अभिनेत्री कल्कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बेटी के क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। कल्कि ने बेटी की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘एक छतरी के नीचे।’ साथ ही कल्कि ने दिल वाली इमोजी के साथ संगीता और सप्पो हैशटैग लगाया।

तस्वीर में सप्पो छतरी के नीचे एक महिला के साथ बैठे नजर आ रही हैं। दोनों फर्श पर एक किनारे बैठे हैं। तस्वीर में सप्पो महिला को देख रही हैं। महिला का नाम संगीता है। कल्कि की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कल्कि के पोस्ट पर अपने प्यार की बौछार की और कई दिल वाली इमोजी शेयर की है। कीर्ति कुल्हारी ने लिखा-‘ओह माय गॉड… यह तस्वीर।’ इसके बाद कीर्ति ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। कल्कि के प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और एक यूजर ने लिखा-‘यह एक सुंदर तस्वीर है।’ दूसरे ने लिखा-‘प्यारी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-‘सुंदर तस्वीर..क्यों आप हमेशा अपने बच्चे को खुला रखती हैं? यह जोखिम भरा है..उसे ठंड लग सकती है या मच्छर काट सकता है।’
कल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहती हैं और इसी साल फरवरी में कल्कि ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद कल्कि ने सप्पो की तस्वीर शेयर कर लिखा था-‘सप्पो का स्वागत करिए, सप्पो का जन्म 07/02/20 को हुआ।’ गाय हर्शबर्ग भी अक्सर अपनी बेटी सप्पो की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कल्कि इन दिनों अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version