Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आतंकवाद की दुनिया से लौटने वालों का होगा ‘पुनर्वास’
    Breaking News

    आतंकवाद की दुनिया से लौटने वालों का होगा ‘पुनर्वास’

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय सेना ने ​​कश्मीर घाटी के आतंकवाद में शामिल होने वाले स्थानीय युवाओं के लिए एक ‘पुनर्वास नीति’ बनाई है, जिसे मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय को भेजा गया है। नई नीति उन लोगों के लिए है, जिन्होंने घाटी के भीतर हथियार उठाए और सेना की पहल पर आतंक की दुनिया से वापस लौटे हैं। सेना की इस मसौदा नीति को गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है। अगर इसे सरकार से हरी झंडी मिलती है तो आतंक के जाल में फंसे युवाओं का पुनर्वास किये जाने की योजना है ताकि उनके बहके कदम फिर से हथियार उठाने की राह पर न जा सकें।
    सेना की मौजूदा नीति कश्मीर घाटी के उन लोगों को वापस बुलाने के लिए थी, जिन्होंने पाकिस्तान के बरगलाने पर हथियार उठाये थे। सेना ने कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए अभियान चलाकर आतंकी संगठनों में स्थानीय युवाओं की भर्ती कम करने और हथियार उठा चुके युवाओं को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया। आतंकवाद में शामिल होने वाले लोगों को कहा जा रहा था कि वे वापस आ सकते हैं। इसी तरह सेना के हर ऑपरेशन में उन्होंने लोगों को वापस लाने का प्रयास किया गया। इस अभियान का यह असर हुआ कि घाटी के बड़ी संख्या में परिवार सेना के साथ आये और इच्छा जताई कि उनके बच्चे हथियार छोड़कर वापस घर आ जाएं। सेना और भटके युवाओं के परिवार वालों की मदद से बहुत सारे युवा आतंकवाद की दुनिया से वापस आ गए।
     
    हथियार छोड़कर आतंकवाद की दुनिया से युवाओं को लौटाने के अभियान में सेना को बड़ी सफलता मिली है। ऐसे लोगों की हिफाजत और निगरानी सेना खुद कर रही है लेकिन इसके लिए एक नीति बनाने की जरूरत समझी गई है। इसलिए अब ऐसे इनका पुनर्वास किये जाने से सम्बंधित एक नीति बनाकर गृह मंत्रालय को भेजी गई है। अगर इस ‘पुनर्वास नीति’ को सरकार से मंजूरी मिलती है तो ऐसे युवाओं के सामने एक व्यवहार्य विकल्प पेश करने में सेना को अधिक ताकत मिलेगी। फिलहाल ऐसे परिवारों को सेना की ओर से संदेश दिया है कि अब अपने बच्चों की मानसिक तौर पर भी निगरानी रखें। आतंकवाद के जाल में फंसे युवाओं को उस दुनिया से लौटाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसका ब्रेनवाश करना।
     
    सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू का कहना है कि हम अभी भी आत्मसमर्पण के मुद्दे पर अधिक काम करेंगे और यह एक कार्य प्रगति पर है। सेना अपने कार्यों के माध्यम से उन लोगों तक पहुंच बनाना चाहती है जहां लोगों के पास हथियार उठाने के लिए बहुत कम कारण होने चाहिए। ​उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसपैठ रोकने में सेना काफी हद तक सक्षम है। भारतीय सेना आतंकवादियों की लाशों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए नहीं बल्कि उनको मुख्यधारा में वापस लाने की नीति पर काम कर रही है। इसलिए हम पेशेवर तरीके से काम करके किसी के लिए हथियार उठाने का कारण नहीं बनेंगे। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगरीबी के खिलाफ संयुक्त रूप से करना होगा संघर्ष: उप राष्ट्रपति
    Next Article कंगना रनौत ने फैंस को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, तस्वीर शेयर कर लिखा खास संदेश
    sonu kumar

      Related Posts

      अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव

      October 21, 2025

      भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा

      October 21, 2025

      देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव
      • भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा
      • एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल
      • महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली
      • देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version