Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बिहार में एनडीए से अलग हुई लोजपा
    Jharkhand Top News

    बिहार में एनडीए से अलग हुई लोजपा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में अकेले अपनी किस्मत आजमायेगी। कई दिन तक चली रस्साकशी के बाद आखिरकार लोजपा ने रविवार को बिहार में एनडीए से अलग होने का एलान कर दिया। हालांकि पार्टी केंद्र में एनडीए का हिस्सा रहेगी। इसके साथ ही पार्टी ने साफ किया है कि चुनाव के बाद लोजपा के सभी विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने यह घोषणा की। उन्होंने साफ किया कि पार्टी बिहार की 142 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि लोजपा को नीतीश कुमार का नेतृत्व किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोजपा बिहार चुनाव के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करेगी। इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई बार मुलाकात की थी। चिराग पासवान गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे।
    लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में रविवार को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर भाजपा से हुई बातचीत की जानकारी दी।
    उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि लोजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। लोजपा का कहना है कि चुनाव के बाद पार्टी के तमाम नवनिर्वाचित विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मार्ग के साथ रहकर भाजपा-लोजपा सरकार बनायेंगे। पार्टी ने उम्मीद जतायी है कि केंद्र की तर्ज पर बिहार में भी भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी, ताकि, ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ को लागू किया जा सके। लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि एक-दो दिनों में पार्टी पहले चरण के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।
    हार्ट सर्जरी के बाद रामविलास की सेहत में सुधार
    लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक शनिवार को होनी थी, पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत खराब होने की वजह से इसे रविवार तक के लिए टाल दिया गया। रामविलास पासवान की शनिवार की रात हार्ट सर्जरी की गयी। इसके बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
    भाजपा-जदयू 119-119, हम को पांच सीटें
    नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में जदयू और भाजपा 119 -119 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे और शेष पांच सीटों को जीतनराम मांझी की हम के लिए छोड़ा गया है। भाजपा और जदयू के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद इस फॉर्मूले पर सहमति बनी। इससे पहले जदयू, भारतीय जनता पार्टी से करीब 15 से 20 सीटें ज्यादा लड़ने पर विचार कर रही थी, लेकिन भाजपा के नेता सीटों को बराबर बांटने पर अड़े हुए थे। भाजपा ने अपनी आधी-आधी सीटों का फॉर्मूला सेट किया हुआ था और जदयू के सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि लोकसभा की तर्ज पर ही विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाये। इसे अंत में जदयू ने माना और फिर एक-एक सीट पर चर्चा करके इस पर सहमति दी। इधर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो रही है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और शाहनवाज हुसैन शामिल हैं।

    LJP separated from NDA in Bihar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में 85 हजार डॉक्टरों-कर्मियों की जरूरत : बन्ना
    Next Article देश में कोरोना मरीजों की संख्या 66 लाख के पार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version