Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तानी एजेंट है महबूबा मुफ्ती, इन्हें जेल में डाला जाए: प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा
    Top Story

    पाकिस्तानी एजेंट है महबूबा मुफ्ती, इन्हें जेल में डाला जाए: प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए विवादित बयान पर हंगामा मचा हुआ है। देश भर में भाजपा नेता उनके बयान की निंदा कर रहे हैं और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के बयान की कड़े शब्दों में भर्तसना करते हुए उन पर बड़ा हमला बोला है और महबूबा मुफ्ती को पाकिस्तानी एजेंट करार दिया है।

    जम्मू कश्मीर की नेत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगा झंडा को लेकर दिए गए बयान पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने हमला किया है। उन्होंने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती यह कान खोलकर सुन लें कि यह देश हिन्दुस्तान है। उनके बाप को इस देश ने गृहमंत्री के रूप में स्वीकार किया था। आज तुम्हारा असली चेहरा और चरित्र सामने आ गया। अगर तुम हिन्दुस्तान का तिरंगा हाथ में नहीं लोगी, तो महबूबा मुफ्ती और फारुक अब्दुल्ला कान खोलकर सुन ले कि कश्मीर की धरती पर हिन्दुस्तान का तिरंगा जो लेगा वही नेतागिरी कर पएगा, वही सीएम बन पाएगा, वही कश्मीर में रह पाएगा।

    रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो देश के तिरंगे का अपमान करेगा, वह चाहे किसी भी जाति- धर्म का हो वह हिन्दुस्तान में रह भी नही पाएगा। इस देश की सरकार अब इस हिसाब से चलेगी कि देशद्राहियों को हम कुचलेंगे। हिन्दुस्तान के राष्ट्रध्वज का जो अपमान करेगा उसे जेल के अंदर डाला जाएगा। प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि महबूबा मुफ्ती अगर तुमको और तुम्हारे पुरखों को हिन्दुस्तान में रहना है तो तिरंगा हाथ में लेना ही पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार है, ऐसे लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज कर अपराधी बनाकर जेलों में डाला जाएगा। जो तिरंगे का, संविधान का, देश का अपमान करेगा, जो भारत माता को गाली दे, ऐसे लोग देशद्रोही है। चाहे महबूबा मुफ्ती हों, फारुक अब्दुल्ला हों या उनके चट्टे-बट्टे जो भी हों, यह सब पाकिस्तान के एजेंट हैं। ऐसे एजेंटों को जेल में डाला जाए और इनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोशल मीडिया पर वायरल हुई नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
    Next Article दुनिया की 45 दिग्‍गज कंपनियों के सीईओ से सोमवार को मिलेंगे मोदी
    sonu kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version