Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​’मिसाइल मैन’ ने भारत को एयरोस्पेस में दिलाई बढ़त
    Breaking News

    ​’मिसाइल मैन’ ने भारत को एयरोस्पेस में दिलाई बढ़त

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    देश को मिसाइल प्रणाली देकर ‘मिसाइल मैन’ के रूप में पहचाने जाने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी जयंती पर इसलिए भी याद किया जाना चाहिए कि उन्हीं की बदौलत आज भारत लगातार एयरोस्पेस में अपनी बढ़त हासिल करता जा रहा है।
    डा. कलाम के दिए मन्त्र पर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के कई संस्करण लांच करने के बाद अब भारत ब्रह्मोस-एनजी के नाम से हाइपरसोनिक संस्करण विकसित करने की राह पर है। यानी ‘मिसाइल मैन’ की दी हुई प्रणाली के सहारे भारत हवा में एक और लक्ष्य साधकर नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। भारत अगले चार से पांच वर्षों में दुनिया की सबसे तेज पूर्ण हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली विकसित कर लेगा।
    भारत में मिसाइलों का विकास करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (आईजीएमडीपी) बनाकर डा. कलाम को मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने मिसाइल प्रणाली देकर भारत के लिए एयरोस्पेस की दुनिया में रास्ते खोले। उन्होंने इस मिशन के तहत अग्नि सहित कई मिसाइलों को विकसित करने में प्रमुख भूमिका निभाई। सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यवर्ती श्रेणी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी का विकास किया। इसी के बाद रूस तथा भारत ने संयुक्त रूप से ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का विकास किया। इस परियोजना में रूस प्रक्षेपास्त्र तकनीक उपलब्ध करवा रहा है और उड़ान के दौरान मार्गदर्शन करने की क्षमता भारत ने विकसित की है। भारत में पहले बनाई गईं मिसाइलों के मुकाबले सबसे आधुनिक ब्रह्मोस ने भारत को मिसाइल तकनीक में अग्रणी देश बना दिया। इसी के बाद भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना इसका इस्तेमाल कर रही हैं।
     
    डीआरडीओ ने पीजे-10 परियोजना के तहत सामान्य ब्रह्मोस मिसाइल को स्वदेशी बूस्टर के साथ 400 किमी से अधिक दूरी तक मारक क्षमता वाली बनाकर 30 सितम्बर को परीक्षण भी कर लिया है। इसके बाद 500 किमी की रेंज वाली ब्रह्मोस-ए मिसाइल का संशोधित एयर-लॉन्चेड वेरिएंट बनाया है, जिसे सुखोई-30 एमकेआई से लॉन्च किया जा सकता है। इसे 500 से 14 हजार मीटर (1,640 से 46,000 फीट) की ऊंचाई से छोड़ा जा सकता है। ब्रह्मोस के कई संस्करण लांच करने के बाद अब भारत और रूस संयुक्त रूप से 600 किमी-प्लस रेंज के साथ ब्रह्मोस मिसाइलों की एक नई पीढ़ी विकसित करने की योजना बना रहे हैं, जिनमें पिनपॉइंट सटीकता के साथ लक्ष्यों को हिट करने की क्षमता होगी।
    डीआरडीओ के प्रमुख डॉ. जी सतीश रेड्डी ने बुधवार को ही एक साक्षात्कार में बताया है कि भारत अगले चार से पांच वर्षों में दुनिया की सबसे तेज पूर्ण हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली विकसित कर लेगा। इसके लिए 7 सितम्बर को हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल का परीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। मिसाइल को हाइपरसोनिक गति देने के लिए डीआरडीओ ने स्क्रैमजेट इंजन विकसित करके परीक्षण कर लिया है, जो इसे हवा में सांस लेने और फिर इसे जलाने में मदद करता है। रेड्डी ने कहा कि मौजूदा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की तुलना में हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल की गति कम से कम दोगुनी से ज्यादा होगी। इसके साथ ही देश ने दुश्मन के रडार, संचार साइटों और अन्य आरएफ उत्सर्जक लक्ष्यों को बेअसर करने के लिए लंबी दूरी की हवा से प्रक्षेपित एंटी-रेडिएशन मिसाइल विकसित करने की स्वदेशी क्षमता हासिल कर ली है। इससे भारतीय वायु सेना को लड़ाकू विमानों के लिए सामरिक क्षमता मिलेगी।
    ब्रह्मोस-एनजी (नेक्स्ट जनरेशन) हाइपरसोनिक संस्करण का वजन 2.55 टन से घटाकर लगभग 1.5 टन किये जाने की योजना है। इसकी लंबाई 5 मीटर और व्यास 50 सेमी. होगा यानी यह पहले वाली मिसाइल से तीन मीटर छोटी होगी। ब्रह्मोस-एनजी के पास अपने पूर्ववर्ती की तुलना में कम आरसीएस (रडार क्रॉस सेक्शन) होगा, जिससे इसका पता लगाना दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों के लिए कठिन हो जाएगा। ब्रह्मोस-एनजी में लैंड, एयर, शिप-बॉर्न और सबमरीन ट्यूब-लॉन्च वेरिएंट होंगे। इसका पहला परीक्षण 2022-24 में होने के बाद वर्ष 2024 में भारतीय सेनाओं को इस्तेमाल के लिए दिए जाने की उम्मीद है। यह मिसाइल सुखोई-30 एमकेआई, मिकोयान मिग-29 के, एचएएल तेजस और फ्रांसीसी फाइटर जेट राफेल का हाथ थामेगी। सुखोई-30 एमकेआई तीन मिसाइल ले जाएगा जबकि अन्य लड़ाकू विमान एक-एक ले जाएंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र कर रहा सौतेला व्यवहार : हेमंत
    Next Article गिरिडीह: एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी समेत 9 नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का केस
    shivam kumar

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version