Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पूरे विधि-विधान से होगी मां दुर्गा की पूजा: मंत्री मिथिलेश
    Jharkhand Top News

    पूरे विधि-विधान से होगी मां दुर्गा की पूजा: मंत्री मिथिलेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से उनके आवास पर रांची दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल मुनचुन राय की अध्यक्षता में मिला। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रांची दुर्गापूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनकी मांगों एवं कोविड-19 के तहत दुर्गापूजा को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन में आंशिक बदलाव के लिए कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया है कि दुर्गापूजा पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक तरीके से ही की जायेगी। पूजन पद्धति पर किसी प्रकार का कोई रोक या प्रतिबंध नहीं है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में भी पूजन पद्धति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोरोना का असर सभी धार्मिक आयोजनों पर पड़ रहा है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर संभवत: एक-दिनों में सरकार की नयी गाइडलाइन आ जायेगी, जिसमें पूजा समितियों को राहत दी जायेगी। पूजा समितियां पूजन के समय मंत्रोच्चार, ढोल-ताशा, ढाकी, पारंपरिक वाद्ययंत्र इत्यादि से मां की पूजन कर सकेंगे। पूजा पद्धति में किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा। राज्य सरकार की मंशा है कि पूजा समितियों एवं आयोजकों तथा राज्य की जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। मंत्री ने पूजा समितियों से आग्रह किया है कि पूजा पंडाल में भीड़ नहीं लगायेंगे। कोरोना के लेकर जो गाइडलाइन है, उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। विसर्जन के दौरान भी भीड़ नहीं होने देंगे। प्रतिनिधिमंडल में मुनचुन राय, मनोज पांडेय, अशोक चौधरी, अशोक पुरोहित, मनोज गुप्ता, नागेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Mother Durga will be worshiped with complete law: Minister Mithilesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज आपके भरोसे की सालगिरह है
    Next Article गाइडलाइन आस्था के अनुकूल नहीं: बाबूलाल 
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version