रांची। जनता 10 महीने में ही राज्य में चल रहे महाठगबंधन की सरकार से निजात चाहती है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की स्थिति भयावह है। शनिवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा और जदयू की संयुक्त प्रेसवार्ता में यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश ने कहा कि एनडीए गठबंधन उपचुनाव की दोनों सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब खुद पर भी भरोसा नहीं रह गया है, इसीलिये वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अकेले में नहीं बल्कि पूरी कैबिनेट के साथ मिलना चाहते हैं। प्रदेश की स्थिति पर उन्होंने कहा कि राज्य में आॅन रिकॉर्ड 1200 से ज्यादा बलात्कार और हत्या की घटनाएं घटित हुई हैं। श्री प्रकाश ने राज्य की आर्थिक अराजकता पर बोलते हुए कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए गठबंधन सरकार केंद्र पर दोषारोपण कर रही है। राज्य सरकार 10 महीनों में 20 फीसदी भी बजट की राशि खर्च नहीं कर पायी है। प्रेसवार्ता में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उपचुनाव में दोनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को जदयू के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा का संबंध नैसर्गिक है। जदयू उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है। धन कटनी के बाद इस राज्य से बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन होगा क्योंकि राज्य सरकार के पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं हैै। मनरेगा के लिए सरकार के पास जमीन भी उपलब्ध नहीं है। आखिर सरकार कहां काम करायेगी। प्रेसवार्ता में जदयू के प्रदेश महासचिव रमेश सिंह, सचिव और प्रवक्ता श्रवण कुमार, संजय सहाय, सुबोध और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

