अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी कजन सिस्टर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और परिणीति के साथ में नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई टीशा। तुम्हें बड़ा सा हग प्यार भेज रही हूं, तुम्हें बहुत मिस करती हूं परिणीति चोपड़ा।’

इस तस्वीर में परिणीति और प्रियंका दोनों ही ग्लैमरस लुक में खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैंस इस तस्वीर के जरिए परिणीति को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिस्टर्स जोड़ियों में से एक हैं।
परिणीति चोपड़ा ने इशकजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदु, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी आदि फिल्मों में अपने अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। परिणीति चोपड़ा जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में नजर आएंगी।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version