Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुप्पी तोड़िए और लोगों के सवालों का जवाब दीजिए
    Breaking News

    राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुप्पी तोड़िए और लोगों के सवालों का जवाब दीजिए

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल ने पूछा है कि आखिर देश के सामने कई गंभीर मुद्दे हैं लेकिन पीएम मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अकेले टनल में हाथ हिलाने से कुछ नहीं होगा, चुप्पी तोड़िए और लोगों के सवालों का सामना कीजिए। इससे कुछ सच सामने आएगा और लोगों को जवाब भी मिलेगा।

    पंजाब में अपनी तीन दिन की किसान यात्रा के बाद राहुल गांधी अब हरियाणा पहुंचे हैं। यहां भी कृषि कानूनों के खिलाफ उनका मोर्चा जारी है। इस बीच बुधवार की सुबह उन्होंने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया है, “प्रधानमंत्री जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो। सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है।”

    कांग्रेस नेता पंजाब के बाद अब हरियाणा में दो दिन तक सभाएं करेंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर देशभर में कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में राहुल का पंजाब से शुरू किया अभियान हरियाणा में यात्रा और सभाओं के बाद दिल्ली पहुंच समाप्त होगा। उन्होंने पहले ही कहा है कि ये तीनों कृषि कानून उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा से लाए गए हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि प्रधानमंत्री जी को भी इन कानूनों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है।

    राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि मोदीजी जितनी मोहब्बत कैमरा से करते हैं, काश उससे आधी भी देश से करते तो आज बेरोज़गारी की स्थिति बेहतर होती।

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से कृषि कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान इन काले कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी अपने शासित राज्यों की विधानसभाओं में केंद्र द्वारा लाए गए कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित कराने में भी लगी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपात स्थिति में आरएएफ आशा की पहली किरण : उप राष्ट्रपति
    Next Article विरोध प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक स्थान पर अनिश्चितकाल के लिए कब्जा नहीं जमाया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version