Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरना कोड लागू करने की सिफारिश करेंगे : हेमंत
    Jharkhand Top News

    सरना कोड लागू करने की सिफारिश करेंगे : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    दुमका (आजाद सिपाही)। झारखंड के आदिवासियों के हित में बड़े फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक और बड़ा फैसला लिया। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि राज्य सरकार सरना कोड को लागू करने की सिफारिश केंद्र सरकार से करेगी। इसके लिए राज्य स्थापना दिवस के पहले विशेष सत्र बुलाकर इसे विधानसभा में पारित करेगी और केंद्र को अपनी अनुशंसा भेज देगी। सीएम ने इसके पहले राज्य और आदिवासी हित में कई बड़े फैसले लिये हैं, जिनमें स्थानीय नीति पर पुनर्विचार करने का फैसला शामिल है। साथ ही 10 रुपये में धोती-साड़ी देने का फैसला भी बड़ा माना गया।
    एक-दो दिन में भेजा जायेगा विशेष सत्र का अनुरोध पत्र
    मुख्यमंत्री ने बताया कि जन प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल उनसे मिला। उसमें कॉलेज विद्यार्थी भी थे। सभी ने जनगणना रजिस्टर में सरना कोड के लिए कोई कॉलम नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। इसको ध्यान में रखते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से हमने फोन पर बात की और उन्हें बताया कि एक-दो दिनों के अंदर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से संबंधित अनुरोध पत्र उन्हें भेज दिया जायेगा।
    अलग धर्म कोड नहीं होना चिंतनीय
    सीएम ने बताया कि जल्दी जनगणना भी होनी है। इसमें विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए कॉलम बनाये गये हैं, लेकिन आदिवासियों के लिए कोई कॉलम नहीं है। यह चिंता की बात है। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड को स्थान दिया गया था, लेकिन बाद में इसे धीरे-धीरे समाप्त कर दिया गया। बताते चलें कि पूरे राज्य में सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर कई संगठनों ने आंदोलन भी किया था। विधानसभा से पारित कराने के बाद केंद्र को सिफारिश भेजी जायेगी। तब भारत सरकार को इस पर निर्णय लेना होगा।
    भाजपा की टिप्पणी उनकी मानसिकता
    भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा झामुमो पर की गयी टिप्पणी पर हेमंत ने कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा है, उसके पीछे कई भाव छुपे हैं। इस तरह की बातें और आचरण भाजपा के अलावा कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। यह उनकी मानसिकता को दिखाता है। आमतौर पर बात-बात में जुबान फिसल जाया करती है, जिसे अनसुना किया जाता है। पूर्व सीएम ने जो बयान दिया है, उसे मान लिया गया है, तो उनका आचरण और बोलचाल वैसी ही है।
    भाजपा में ऐसे लोगों की भरमार
    हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज में कई तरह के लोग होते हैं, चोर, सिपाही, लेखक, कवि। उन्हें खुद समझना चाहिए कि वे कहां स्थान रखते हैं। भाजपा में ऐसे लोगों की संख्या खूब है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक पूरा भोक्ता है, दूसरा दवा देता है, तीसरा सहानुभूति दिखाता है और चौथा बेवकूफ बना कर चला जाता है। इस टोली को राज्य ही नहीं, पूरा देश पहचान चुका है। जो लोकतांत्रिक तरीके से कुछ नहीं कर सकते, वे धनबल के तरीके से काम कर रहे हैं। जनता वैसे लोगों को पहचान चुकी है और उन्हें सबक सिखायेगी।

    Sarna would recommend to implement the code: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, तीन जवान घायल
    Next Article बिहार चुनाव में फिर निकला आरक्षण का जिन्न
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version