Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कृषि बिल के खिलाफ होगा सत्याग्रह आंदोलन: डॉ रामेश्वर
    Jharkhand Top News

    कृषि बिल के खिलाफ होगा सत्याग्रह आंदोलन: डॉ रामेश्वर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि जैसे अंग्रेजी शासन ने महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से धक्का मारकर उतारा। वैसा ही सलूक यूपी की योगी सरकार ने राहुल गांधी के साथ किया है। उरांव बापू वाटिका में किसानों के समर्थन में आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले रामेश्वर उरांव ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। बता दें कि झारखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस के नेताओं ने मोरहाबादी में बापू वाटिका के पास धरना दिया और कृषि बिल को काला कानून बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के लिए सत्याग्रह आंदोलन किया जायेगा, जिसकी अगुवाई कांग्रेस पार्टी करेगी।
    बिल के खिलाफ होगा असहयोग आंदोलन
    रामेश्वर उरांव ने कहा कि महात्मा गांधी का आंदोलन ही किसानों के पक्ष में शुरू हुआ। 1917 में चंपारण में अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह हुआ और अंग्रेज सरकार को झुकना पड़ा। आजादी जब मिली तो किसानों की स्थिति खराब थी। इसके बाद इंदिरा गांधी की सरकार ने एमएसपी का सिद्धांत लाया। मोदी सरकार एमएसपी को खत्म कर रही है। रामेश्वर उरांव ने कहा कि तीन किसान विरोधी बिल आये हैं, जिनका दूरगामी असर पड़ेगा। बिल के विरोध में असहयोग आंदोलन होगा, जिसकी अगुवाई कांग्रेस पार्टी करेगी।
    विंटेज कार में पहुंचे रामेश्वर उरांव
    इससे पहले आदित्य विक्रम जयसवाल की विंटेज कार में सवार होकर रामेश्वर उरांव बापू वाटिका पहुंचे और महात्मा गांधी को नमन किया। दरअसल यह वही विंटेज कार है, जिससे रांची आये महात्मा गांधी ने सवारी की थी। सन 1940 में राष्ट्रपिता बापू रांची से रामगढ़ तक अधिवेशन में शिरकत करने इसी कार से गये थे।
    कांग्रेस भवन में बापू और शास्त्री को दी गयी श्रद्धांजलि
    इससे पहले कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। महान नेताओं को पुष्प अर्पित करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि महात्मा गांधी सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे। उन्होंने इस अवधारणा की नींव संपूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी थी, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया, उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति ने भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलायी।
    कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
    कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, रमा खलखो, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू, लाल किशोरनाथ शाहदेव, संजय पांडेय, राकेश सिन्हा, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, प्रदीप तुलस्यान, शमशेर आलम, गुंजन सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, फिरोज रिज्वी मुन्ना, जितेंद्र त्रिवेदी, देवजीत देवघरिया, अरूण श्रीवास्तव, ज्योति सिन्हा, केके गिरी, रामाश्रय प्रसाद, विनोद तिवारी, पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, सीमा साहु, संजय तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, अमरजीत सिंह, राहुल राय, राजीव चौरसिया, रामानंद केशरी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपने कर्म और कर्तव्य से पहचान बनाते हैं झारखंडी : हेमंत सोरेन
    Next Article रिलायंस रिटेल में ए‍क अरब डॉलर का निवेश करेगी जीआईसी और टीपीजी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version