Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»आत्मनिर्भर भारत : कोरोना में छूटी नौकरी तो अंतर्वर्ती खेती को बनाया समृद्धि का आधार
    ताजा खबरें

    आत्मनिर्भर भारत : कोरोना में छूटी नौकरी तो अंतर्वर्ती खेती को बनाया समृद्धि का आधार

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 3, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के कारण लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल के मंत्र का जबरदस्त असर दिखने लगा है। मंत्र का असर है कि नौकरी छिन जाने वाले युवा आत्महत्या नहीं कर नवसृजन शुरू कर चुके हैं। अब उनकी चाहत नौकरी करने की नहीं, नौकरी देने की बन गई है। दिन भर इधर-उधर घूमने वाले युवक अब आत्मनिर्भर बनने के लिए खेतों में  ना केवल पसीना बहा रहे हैं, बल्कि परंपरागत खेती से अलग हटकर नई-नई चीजों का उत्पादन और अंतर्वर्ती खेती कर रहे हैं।

    लॉकडाउन के दौरान बेगूसराय में दो सौ एकड़ से अधिक में सिंघापुरी केला की खेती शुरू हुई है। केला के साथ-साथ पपीता भी लगाया गया ताकि दो चक्रीय फसल पद्धति के तहत अधिक से अधिक उपज लेकर आय में वृद्धि की जा सके। इसके लिए युवा दिनभर खेतों में पसीना बहाने के साथ-साथ उत्पाद को खुद से बाजार में पहुंचा रहे हैं। जब आय हो रही है तो उनके साथ-साथ आसपास के युवा भी इस ओर प्रेरित हो रहे हैं। ऐसे ही दो युवा से मुलाकात हुई नावकोठी और समस्या के बीच दोनों केला और पपीता की खेती कर रहे हैं।
    राम कुमार ने बताया कि उसके किसान पिता की आर्थिक स्थिति कभी दुरुस्त नहीं रही। इसके बावजूद उन्होंने कर्जा-पैंचा लेकर 2018 में इंजीनियरिंग करवाया। इंजीनियरिंग फाइनल होने पर कुछ दिन तक नौकरी के लिए इधर-उधर भटकते रहे, 2019 के जून में फरीदाबाद के एक फैक्ट्री में उसे नौकरी मिल गई। लेकिन मार्च में लॉकडाउन होने के बाद जब फैक्ट्री बंद हो गई तो वे घर आ गए। घर पर भी कोई काम नहीं था, दिन भर बेरोजगार बैठे रहते थे। थक हारकर उसने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में नई तरीके से खेती करने का निर्णय लिया। उसके इलाके में बड़े पैमाने पर केला की खेती होती है, उसने भी अपने पिता को मनाया और एक बीघा में केला लगा दिया, साथ में पपीता भी लगाया है।
    जब तक केला का पेड़ फलने लायक होगा, तब तक पपीता अच्छी खासी रकम दे देगा। अब उसे कहीं नौकरी करने नहीं जाना है, अपने गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनना है, अपनी जमीन है उसी पर नये तकनीक से खेती कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध करेगा। वह इंजीनियर बन कर भले ही अपने पिता का पूरा नहीं कर सका। लेकिन प्रधानमंत्री के मूल मंत्र से प्रेरित होकर नई तकनीक से खेती के सहारे पिता के अरमान को जरूर पूरा करेगा।
    केला और पपीता की ही अंतर्वर्ती खेती शुरू करने वाले युवक विपिन ने बताया कि इंटर पास करने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर सका। संगत खराब हो गई, जिसके कारण दिन भर ताश खेलना, इधर-उधर घूमना और क्रिकेट खेलना हमारी आदत में शुमार हो गया। पिताजी अकेले दिनभर खेतों में लगे रहते थे, मां उन्हें खाना पहुंचाया करती थी, लेकिन मुझे इतनी भी फुर्सत नहीं थी। लॉकडाउन के बाद कोरोना के कारण जब लोगों ने एक दूसरे से मिलना कम कर दिया तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और अब अपने पिता के साथ खेतों में पसीना बहा रहा है। एक बीघे में केला और पपीता की खेती शुरू की है। फिलहाल अपने इलाके के किसानों से केला और पपीता लेकर बेगूसराय बाजार तक पहुंचाता है, जिससे धीरे-धीरे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर रही है।
    विपिन ने बताया कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने लगातार है अपने मन की बात और विभिन्न संदेशों में आत्मनिर्भर होने की बात कही। देश के विभिन्न हिस्सों में किसान द्वारा किए जा रहे नए-नए प्रयोग की बात कही तो, उसके मन में भी एक नई आशा जगी और उसी को आत्मसात कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर कर रहा है। उसका परिवार और गांव जब आत्मनिर्भर होगा तो बिहार भी आत्मनिर्भर होगा और बिहार की आत्मनिर्भरता से ही भारत की आत्मनिर्भरता संभव है। बेगूसराय में ऐसी कहानी सिर्फ दो लड़कों की नहीं है, कई युवाओं ने कोरोना काल में अपनी जिंदगी को गुमराह होने से बचाया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘नागिन 5’ के अभिनेता शरद मल्होत्रा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन
    Next Article चीन को सख्त संदेश : भारत बांग्लादेश की नेवी ने शुरू किया युद्धाभ्यास
    sonu kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

      October 12, 2025

      नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त गिरोह का सारण पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, शिशु सकुशल बरामद

      October 12, 2025

      ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      • इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव
      • हमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल
      • पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर
      • शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version