रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साहेबगंज के सिविल सर्जन को अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज के इलाज के लिए निर्देश दिया है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जायेगा। इलाज का पूरा खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी। बता दें कि अमर शहीद के वंशज छोटा मंडल मुर्मू ब्रेन टीबी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इस मामले में सिविल सर्जन साहेबगंज को निर्देश दिया है कि उनका इलाज दिल्ली एम्स में कराया जायेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
जामा विधायक ने इलाज के लिए चंदा को बताया शर्मनाक
बता दें कि झामुमो विधायक सीता सोरेन ने बुधवार को ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने छोटा मंडल मुर्मू के इलाज के लिए कुछ लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा करने की तस्वीर भी पोस्ट की थी। साथ ही लिखा था कि ब्रेन टीबी से पीड़ित छोटा मंडल मुर्मू के लिए समाज के लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा करना दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह भी किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर त्वरित संज्ञान लेने की मांग की थी। इसके बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साहेबगंज सिविल सर्जन को फोन कर उनका इलाज एम्स, नयी दिल्ली में कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



