विजय कुमार सिंह
बेरमो। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मालिक होती है। जनता राजनीतिक पार्टियों के क्रिया कलाप के आधार पर अपना मत देती है। पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का 65 प्लस के नारा को जनता ने 25 प्लस कर दिया। इसके बावजूद अगर भाजपा के लोग बड़बोलापन से परहेज नहीं कर रहे हैं, फिर जनता ही जवाब देगी। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहीं। वह बेरमो विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जैनामोड़ पहुंचे थे। उरांव ने कहा कि कोरोना काल में झारखंड वासियों के लिए सरकार ने ट्रेन चलायी। जरूरत के अनुसार हवाई जहाज से भी लोग लाये गये। वहीं, इस विषम परिस्थिति में मेहनतकश वर्ग के भाइयों और बहनों ने परेशानियों से जूझते हुए सैकड़ों ंकिलोमीटर का सफर पैदल ही किया। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दुख-दर्द उठाया। यह सब किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में करीब 70 हजार लोगों को झारखंड सरकार ने रोजगार दिया।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कितनी माकूल तैयारी की हुई थी, यह सब जानते हैं। जनता ने जिस भरोसे के साथ यूपीए की सरकार बनायी, उसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सभी लोग जी जान लगाकर जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत राजेंद्र बाबू का नाम आते ही बेरमो की चर्चा हो जाती है। यह इस क्षेत्र के लोगों के असीम प्रेम और विश्वास का ही परिणाम है कि बेरमो और राजेंद्र बाबू दोनों एक दूसरे के पूरक लगते हैं।
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राजेंद्र बाबू अपने जीवन काल में इस क्षेत्र के विकास के लिए जिस प्रकार मुखरता से आवाज उठाते रहे, उनकी आवाज की एक कड़ी बनकर अनुप सिंह काम करेंगे।
रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने कहा कि महिलाएं जब ठान लेती हैं, तो नये अध्याय की शुरुआत होती है। उन्होंने इशारे में रामगढ़ के गढ़ को भेदने की बात करते हुए कहा कि गत चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने राजेंद्र बाबू की जीत में प्रमुख भूमिका निभायी थी। इस बार भी अनुप की जीत के लिए सबको बड़ी भूमिका निभानी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, झामुमो के जिलाध्यक्ष और जिला परिषद के उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, गिरजा शंकर पांडेय, श्यामल सरकार, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, क्षेत्र के प्रभारी उत्तम सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी, आयूष माथुर आदि लोग मुख्य रूप उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



