Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में 4000 कॉलेज शिक्षकों की वैकेंसी
    Breaking News

    झारखंड में 4000 कॉलेज शिक्षकों की वैकेंसी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 9, 2021Updated:October 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के विश्वविद्यालयों और कालेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति अब बदले पैटर्न पर होगी। राज्य सरकार ने अब इन पदों पर नियुक्ति यूजीसी द्वारा वर्ष 2018 में जारी रेगुलेशन के आधार पर करने का निर्णय लिया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस संबंध में नियमावली लागू कर दी। यह झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से वर्तमान में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी। नये कालेजों में सृजित पद तथा पिछले दो वर्षों में रिक्त हुए पदों अर्थात अगले चरण में लगभग चार हजार पदों पर होनेवाली नियुक्ति बदले हुए पैटर्न में होगी।

    नयी नियमावली के तहत सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन देनेवाले सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। आयोग द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद अभ्यर्थियों के एकेडमिक अंकों के आधार पर औपबंधिक मेधा सूची जारी की जायेगी।

    इस पर अभ्यर्थी अपनी आपत्ति भी दे सकते हैं, जिसकी समीक्षा के बाद रिक्त पदों से तीन गुना अभ्यर्थियों को मेधा सूची के आधार पर साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जायेगा। एकेडमिक अंकों तथा साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अंतिम मेधा सूची जारी की जायेगी, जिसके आधार पर विश्वविद्यालयों को नियुक्ति की अनुशंसा भेजी जायेगी। विश्वविद्यालय सिंडीकेट से अनुमोदन लेकर अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति करेगा।

    एकेडमिक अंकों पर मिलेंगे 80 अंक, 20 अंकों का होगा साक्षात्कार
    सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए मेधा सूची कुल 120 अंकों के आधार पर मिलेगी। इनमें अधिकतम 80 अंक एकेडमिक उपलब्धियों, 10 अंक शोध प्रकाशन, 10 अंक शिक्षण अनुभव पर मिलेंगे। 20 अंकों का साक्षात्कार होगा।

    वर्ष 2007 में जेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका

    सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए वैसे अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा, जो राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के बदले झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) उत्तीर्ण हैं। बता दें कि राज्य में यह परीक्षा वर्ष 2007 में हुई थी। इस परीक्षा में कई अनियमितताएं सामने आयीं थीं, जिसकी जांच सीबीआइ भी कर रही है।

    एकेडमिक उपलब्धियों पर ऐसे मिलेंगे स्कोर
    स्नातक : 80 प्रतिशत या अधिक अंक होेने पर 15 अंक, 60 प्रतिशत से अधिक तथा 80 प्रतिशत से कम अंक होने पर 13 अंक, 55 प्रतिशत या इससे अधिक तथा 60 प्रतिशत से कम अंक होने पर 10 अंक, 45 से 55 प्रतिशत से कम अंक होने पर पांच अंक।
    स्नातकोत्तर : 80 प्रतिशत या अधिक अंक होेने पर 25 अंक, 60 प्रतिशत से अधिक तथा 80 प्रतिशत से कम अंक होने पर 23 अंक, 55 प्रतिशत या इससे अधिक तथा 60 प्रतिशत से कम अंक होने पर 20 अंक।
    एमफिल : 60 प्रतिशत या अधिक अंक होने पर सात अंक, 55 प्रतिशत से 60 प्रतिशत से कम अंक होने पर पांच अंक।
    पीएचडी : 30 अंक।
    जेआरएफ के साथ नेट : सात अंक
    सिर्फ नेट : पांच अंक
    जेट : तीन अंक

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनरेगा में 31 अक्टूबर तक 1100 पदों पर बहाली
    Next Article बार-बार हारी हुई बाजी ही क्यों खेलती है कांग्रेस
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version