Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तराखंड : अमित शाह बोले, तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस
    Breaking News

    उत्तराखंड : अमित शाह बोले, तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 30, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भविष्य में देश के सभी राज्य उत्तराखंड के माडल को अपनाएंगे: सहकारिता मंत्री
    -मुख्यमंत्री धामी के राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध: शाह
    -शाह ने हरीश रावत को दिलाई डेनिम घोटाले की याद

    देहरादून। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी, विकास नहीं तुष्टिकरण की राजनीति करने की आदत बन गई है। केन्द्र और राज्य की सत्ता में बने रहने के बावजूद कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं किया। इसलिए एक बार फिर देवभूमि और वीरभूमि की जनता भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना आशीर्वाद देकर सत्ता में वापसी कराए।

    आज देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना और 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज किया।

    केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पैक्स सोसाइटी के कंप्यूटरीकृत होने से सोसाइटी के सदस्यों को लाभ होगा और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार भी अब यह कदम उठा रही है। हो सकता है कि निकट भविष्य में पैक्स सोसाइटी के कंप्यूटरीकृत उत्तराखंड के कार्य को देश के सभी राज्य मॉडल के रूप में अपनाएं। उन्होंने घसियारी कल्याण योजना को लेकर कहा कि पहाड़ में महिलाएं विषम परिस्थितियों में कार्य करती हैं। अब इस योजना से उन्हें लाभ मिलेगा।

    उन्होंने देवभूमि की जनता से कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि और वीरभूमि की जनता को नमस्कार करने आया हूं। उन्होंने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवभूमि को संवारने के लिए काम करे रहे हैं। इसी सोच के साथ नरेन्द्र मोदी पांच नवम्बर को एक बार फिर केदारधाम आ रहे हैं।

    उन्होंने हरीश रावत को घेरते हुए डेनिम शराब घोटाला की याद दिलायी। कहा कि कांग्रेस राज में विकास कम भ्रष्टाचार का बोलबाला ज्यादा रहता है। कांग्रेस की पूर्व सरकार की बातें आज भी लोगों के जेहन में भरी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जब मैं उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया था कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती।

    उन्होंने कहा कि राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान कांग्रेस पार्टी नहीं दिखती है। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के लोग नए कपड़े सिलवाने के साथ प्रदर्शन करते सड़कों पर दिखने लगते हैं। आपदा अन्य मौके गायब रहते हैं, यह कांग्रेस की खासियत है।

    शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इसे बताने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि साल 2017 के चुनाव के दौरान भाजपा अपने की गईं घोषणाएं में से 85 प्रतिशत वादों को पूरा कर चुकी है और अन्य वादों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने भाजपा से किसी भी चौराहे पर खुली बहस करने की चुनौती दी है।

    उन्होंने कहा कि देश के साथ उत्तराखंड का विकास हम साफ नीयत से कर रहे हैं। उत्तराखंड को पांच सालों में हमने 85 हजार करोड़ करोड़ दिए हैं। उन्होंने अनेक योजनाओं का नाम लेते हुए कहा कि इन सभी पर कार्य तेजी से चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में फोटो शेयर करने का काम करती है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता कोई गलत फैसला न ले। भाजपा का साथ और प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास कीजिए और पुष्कर सिंह धामी को मौका दीजिए। हम उत्तराखंड को बदल कर रख देंगे।

    उन्होंने कहा कि घर में मटका खरीदना होता है तो उस पर टकोरा (मटका कच्चा है या पक्का ये देखने के लिए) लगाते हैं। तो आप भी कौन सी सरकार चुननी है, यह टकोरा लगाकर देखना। वरना कांग्रेस फिर से आरोपों की राजनीति से वातावरण बिगाड़ने का काम करेगी। हाल यह होगा कि काम कुछ नहीं करेंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे।

    केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की शुरुआत हुई है। बदरी-केदार के गौरव के लिए विश्व में अलग पहचान बनाने के लिए भाजपा सरकार आने वाले दिनों में काम करेगी। जनता से भाजपा को समर्थन की मांग करते हुए उन्होंने में भगवान बदरी-केदारनाथ और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा
    Next Article अपने सैनिकों की रिटायर होने के बाद नौकरी तलाशने में मदद करेगी नौसेना
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version