रांची। झारखंड में 21 जिले में कोरोना के शून्य मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15 लोग स्वस्थ हुए हैं। रविवार सुबह तक राज्य में कोरोना के आठ नए केस मिले हैं। रांची से पांच, बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से कोरोना के दो नये मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348423 गया है। जबकि अबतक कुल 15419795 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 123 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 343165 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5135 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 61 है। चार मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85900 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84250 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version