Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी ने 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को किए समर्पित
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी ने 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को किए समर्पित

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में भारत हुआ आत्मनिर्भर
    -पीएम केयर्स के तहत स्थापित किये गये हैं 35 राज्यों में ये प्लांट

    ऋषिकेश/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित किये। इससे देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो जाएंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर 35 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का शुभारंभ किया।

    अब तक, पूरे देश में कुल एक हजार,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स के तहत वित्तपोषित किया गया है, जिनमें से एक हजार,100 से अधिक संयंत्रों को चालू किया गया है, जिससे प्रतिदिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। यह कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्मक उपायों का प्रमाण है।

    देश के प्रत्येक जिले में एक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू करने की परियोजना को पहाड़ी क्षेत्रों, द्वीपों और दुगर्म भू-भाग वाले क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया गया था। सात हजार से अधिक कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर इन संयंत्रों का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया गया है। वे एक सशक्त वेब पोर्टल के माध्यम से अपने कामकाज एवं निष्पादन की तत्काल निगरानी के लिए एक एम्बेडेड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) डिवाइस के साथ होते हैं।

    इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबच्चों में दुर्लभ बीमारियों को लेकर केरल हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से कहा- क्राउफंडिंग की दिशा में मजबूत कदम उठाएं
    Next Article लखीमपुर खीरी घटना पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version