Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री उप्र को देंगे 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का उपहार
    Breaking News

    प्रधानमंत्री उप्र को देंगे 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का उपहार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित तीन दिनी विशेष समारोह का प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ
    -आजादी के 75वें वर्ष पर 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों का होगा का प्रदर्शन, सभी राज्यों के नगर विकास मंत्रियों की होगी विशिष्ट मौजूदगी

    लखनऊ। देश की आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर उत्तर प्रदेश को 75 परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग के संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय ‘न्यू अर्बन इंडिया’ कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही चार हजार 737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

    केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, हरदीप सिंह पुरी, कौशल किशोर, सहित देश के सभी राज्यों के नगर विकास मंत्री और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे।

    कार्यक्रम में नगरीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सेमिनार एवं वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही आजादी के 75वें वर्ष पर 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन ट्रांसपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक की उपलब्धियों से सम्बंधित फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।

    मंगलवार को शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी भी सौपेंगे। तो स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटीज की सफलता की 75 कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। विशेष मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा स्मार्ट सिटी व अमृत कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालन के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

    समारोह में दिखेगी “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” की झलक
    तीन दिवसीय कार्यक्रम में “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-बदला नगरीय परिवेश’’ राज्य पवेलियन की थीम तय की गई है। इसके तहत विभिन्न मिशनों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। स्टाल के केन्द्र में अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो, आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित आईसीसीसी/आईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतीकरण भी होगा।

    उद्घाटन सत्र के बाद सेमिनार एवं वेबीनार के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की जाएगी। चार अलग-अलग सत्रों में मध्य-आय वाले घरों के लिए उपयुक्त नवीन निर्माण सामग्री और निर्माण प्रौद्योगिकियों का उपयोग, संसाधन, अवसर, बाधाएं और चुनौतियां, स्वदेशी व नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रचार, प्रसार, प्रदर्शन और निर्माण के लिए रणनीति तथा आवास सुधार, शहरी परिदृश्य के परिवर्तन को सक्षम करने विषय पर विचार-विमर्श होगा। एक अन्य विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अपनाई गई रणनीतियां, क्षेत्र विशिष्ट केस स्टडीज, प्रमुख उपलब्धियां, सीख एवं आगे की राह विषय पर चर्चा की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleड्रग्स पार्टीः आर्यन खान सहित तीन आरोपितों की कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ी
    Next Article दुर्गा पूजा समितियों के साथ नगर निगम की हुई बैठक
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version