रांची। पूर्व में झारखंड विकास मोर्चा के नेता रहे और मझगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके सुखराम बिरुआ ने अब जदयू का दामन थामा। उन्होंने कहा है कि वे अब जदयू की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। जदयू पार्टी में रह कर वे आदिवासी समाज के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने का कार्य करेंगे। साथ ही मझगांव विधानसभा समेत कोल्हान में जदयू को मजबूत करने में अपना पूरा जोर लगाएंगे। सुखराम बिरुआ के अलावा भाजपा के अखिलेश राय, शिक्षाविद और समाजसेवी अनुरंजित सिंह और टीएमसी नेता अनु सिंह के साथ उनके दर्जनों समर्थकों ने भी अब जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सबों ने पार्टी की मजबूती के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने की बात कही है। अखिलेश राय के मुताबिक पुन: घर वापसी कर बेहद खुशी हो रही है। जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के हाथों को मजबूत करने के लिए वे कार्य करेंगे। कांके और रांची क्षेत्र में जदयू को मजबूत करने के लिए समर्थकों संग प्रयास होगा। अनुरंजित सिंह ने कहा कि नीतीश बेहद अनुभवी नेता हैं। उनकी राष्ट्रीय पहचान है। बिहार में जो कार्य हो रहा है, वह झारखंड में भी होना चाहिए। बिहार की तर्ज पर झारखंड के विकास के लिए वे जदयू से जुड़े हैं। अनुरंजित सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल होकर बेहद खुशी हो रही है।भाजपा को टक्कर सिर्फ और सिर्फ नीतीश ही दे सकते है। झारखंड में महिलाओं को जदयू से जोड़ने का काम होगा। गौरतलब है कि रविवार को रांची में हुए जदयू के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात विभीन्न दलों से आए नेताओं और उनके समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड जदयू के प्रभारी श्रवण कुमार और झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो की उपस्थिति में जदयू का दामन थामा था। जदयू नेताओं ने उनका स्वागत करते उम्मीद जतायी थी कि राज्य में अब पार्टी फिर से खड़ी होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



