Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, भारत ब्रांड यूरिया भी लांच
    Breaking News

    पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, भारत ब्रांड यूरिया भी लांच

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • भारत के मोटे अनाज को पूरी दुनिया में मिला प्रोत्साहन: मोदी
    • किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर
    • किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन
    • 300 स्टार्टअप्स ने अपने इनोवेशन का प्रदर्शन किया

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे यहां जो पारंपरिक मोटे अनाज-बाजरा होते हैं, उनके बीजों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी आज देश में अनेक हब बनाये जा रहे हैं। भारत के मोटे अनाज पूरी दुनिया में प्रोत्साहन पायें, इसके लिए सरकार के प्रयासों से अगले वर्ष को मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष भी घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री सोमवार को किसान सम्मान सम्मेलन 2022 के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। सम्मेलन में एग्रीकल्चर स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी लगायी गयी है। लगभग 300 स्टार्टअप्स ने प्रिसिशन फार्मिंग से संबंधित अपने इनोवेशन का प्रदर्शन किया है। इस मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी की गयी। प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किये। इसके तहत आठ करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। योजना के तहत किसानों के खाते में एक साल में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त जारी की जाती हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    भारत ब्रांड यूरिया लांच:
    पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक का शुभारंभ भी किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ‘वन नेशन, वन फर्टिलाइजर’ के रूप में किसानों को सस्ती और क्वालिटी खाद भारत ब्रांड के तहत उपलब्ध कराने की योजना भी शुरू हुई है। हमने यूरिया की नीम कोटिंग करके कालाबाजारी रुकवायी। बरसों से बंद पड़े देश के छह सबसे बड़े यूरिया कारखानों को फिर से शुरू करने के लिए मेहनत की। देश में अब एक ही नाम, एक ही ब्रांड से और एक समान गुणवत्ता वाले यूरिया की बिक्री होगी। ये ब्रांड है-भारत।

    600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खुले
    प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का भी शुभारंभ किया। पीएम ने कहा कि देश में 600 से ज्यादा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों की शुरूआत हो रही है। ये किसान की हर आवश्यकता में मदद करने वाला केंद्र है। किसानों को हर प्रकार की जानकारी इन केंद्रों पर एक ही जगह मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमधुकान ग्रुप की 80.65 करोड़ की संपत्ति इडी ने की अटैच
    Next Article मुख्यमंत्री ने बोकारो में 396 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version