आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। रांची रेलवे स्टेशन से गुमला पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से मानव तस्करी के आरोपित कृष्णा राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मांडर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित किसी काम से अपने घर मांडर आया हुआ है एवं रात में दिल्ली जाने वाला है। गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा की मदद से आरोपित कृष्णा राम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पीड़िता को दिल्ली स्थित निहाल विहार से सीडब्ल्यूसी की मदद से बरामद किया गया। घटना में संलिप्त पूर्व में गिरफ्तार आरोपित परदेसिया देवी एवं बहुरा उरांव ने मिलकर पीड़िता को दिल्ली ले जाकर आरोपित कृष्णा राम को बेचा था। गिरफ्तार आरोपित कृष्णा राम दिल्ली में रहकर प्लेसमेंट एजेंसी चलाने का काम करता है। परदेसिया देवी एवं बहुरा उरांव ने पीड़िता को काम लगाने के लिए कृष्णा राम को बेच दिया था। आरोपित कृष्णा राम के विरुद्ध दिल्ली में भी मानव तस्करी के आरोप में कांड दर्ज है, जिसमें तीन साल जेल की सजा काट चुका है। जेल से निकलने के बाद आरोपित दुबारा मानव तस्करी के कारोबार में जुड़ गया था। गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका नवागड़ गांव के निवासी राजकुमार उरांव ने 26 सितंबर को एएचटीयू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसमें गांव की ही परदेसिया देवी पर तस्करी का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त परदेसिया देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपित महिला ने पुलिस की पूछताछ में दो अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आरोपित बहुरा साहू को घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रेहेटोली का रहने वाला है। बहुरा साहू पूर्व में रांची सुखदेव नगर थाना से मानव तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



