Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»निकाय चुनाव की मतगणना के लिए पसोपेश में प्रशासन, नया स्थल नहीं चुना
    Jharkhand Top News

    निकाय चुनाव की मतगणना के लिए पसोपेश में प्रशासन, नया स्थल नहीं चुना

    adminBy adminOctober 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची नगर निगम चुनाव में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पसोपेश में है। अभी तक कृषि बाजार समिति पंडरा में मतगणना होती है और यहीं वज्रगृह भी बनाया जाता है। लेकिन झारखंड चैंबर ने यहां मतगणना का विरोध करके हाइकोर्ट में याचिका लगायी है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने 2020 के बाद पंडरा में मतगणना नहीं कराने और सरकार को मतगणना स्थल बनाने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक इसे चिह्नित नहीं किया गया है। इस साल हुए पंचायत चुनाव की मतगणना भी पंडरा में हुई थी और अभी तक कई गोदाम खाली नहीं हुए हैं। इसके खिलाफ चैंबर ने अवमानना याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने रांची डीसी को नोटिस जारी कर पूछा है कि कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया।

    7 नवंबर को डीसी को देना है जवाब

    इस बीच नगर निगम चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गयी है, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक तय नहीं कर सका है कि मतगणना कहां होगी। 7 नवंबर को जिला प्रशासन को हाइकोर्ट में जवाब भी देना है। इसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी पसोपेश में हैं। अंतिम समय में कोई स्थल तय नहीं हुआ तो अदालत से इस बार पंडरा में ही मतगणना कराने की मोहलत मांगी जायेगी।
    मतगणना भवन के लिए जमीन की तलाश

    मतगणना भवन बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जमीन चिह्नित करने काम शुरू हो गया है। वैसे नामकुम में जमीन चिह्नित पूर्व में ही की गयी थी, लेकिन अन्य विकल्प पर भी काम हो रहा है। जमीन चिह्नित नहीं होने से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खेलगांव को भी मतगणना स्थल बनाया जा सकता है। क्योंकि, पंडरा कृषि बाजार की तरह यहां भी पर्याप्त जगह है और जाम लगने की संभावना भी नहीं रहेगी।

    कारोबार होता है प्रभावित

    पंडरा में मतगणना के लिए जिला प्रशासन कई दुकानों और गोदामों का अधिग्रहण करता है। हालांकि इसके लिए किराये का भुगतान भी किया जाता है, लेकिन चुनाव बीतने के करीब एक साल तक गोदाम और दुकान खाली नहीं किये जाते। इवीएम इसमें रखी रहती है। इससे कारोबार प्रभावित होता है। इस कारण झारखंड चैंबर ने दूसरे स्थान पर मतगणना कराने का आग्रह हाइकोर्ट से किया है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअजंता सर्कस के जानवर जब्त, मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज
    Next Article कुपवाड़ा में घुसपैठ का प्रयास विफल, विदेशी आतंकी ढेर
    admin

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version