Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वर्चस्व को लेकर ढुल्लू और जलेश्वर समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष
    Jharkhand Top News

    वर्चस्व को लेकर ढुल्लू और जलेश्वर समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष

    adminBy adminOctober 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद/लोयाबाद। कोयला राजधानी धनबाद में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बुधवार को फिर हिंसक झड़प हुई है। केंदुआडीह और लोयाबाद थाना क्षेत्र के गडेरिया नीम तल्ला बस्ती के समीप बुधवार की दोपहर मुकेश तुरी को गोली मार दी गयी। उसके गले में गोली लगी है। युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जख्मी मुकेश तुरी झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो के समर्थक हंै। घटना के बाद जलेश्वर समर्थकों ने घटना में शामिल तीन युवकों को पकड़ कर उनकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी। पकड़े गये दोनों लोगों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। धराए युवकों ने अपना नाम विक्की कुमार, विक्की कुमार गुप्ता और घोलटू भट्टाचार्य बताया है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप की हुई है। पकड़े गये तीनों युवक केंदुआडीह थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। युवकों से डीएसपी अरविंद सिन्हा ने पूछताछ की है। पुलिस ने मौके से नौ बाइक और पिस्टल सहित 4 जिंदा कारतूस जब्त किया है।

    विधायक ढुल्लू पर लगा हत्या की सुपारी देने का आरोप
    पुलिस गिरफ्त में आये तीनों आरोपितों ने मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के इशारे पर घटना को अंजाम देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधायक के कहने पर ही गोली चलायी गयी। हालांकि यह सुपारी जलेश्वर समर्थक सह राम रहीम के नाम से मशहूर कांग्रेस नेता असलम मंसूरी और राजकुमार महती को मारने के लिए दी गयी थी, लेकिन गोली मुकेश तुरी को लगी। बताया जाता है कि बांसजोड़ा कांटा घर पर ढुल्लू समर्थक डीओ धारक की गाड़ियां कांटा करवाने के लिए आने वाली थीं। पुलिस का ध्यान उधर केंद्रित था। इस बीच जलेश्वर महतो के समर्थकों को जानकारी मिली कि नीमतल्ला में काफी लोगों का जमावड़ा है। जलेश्वर समर्थक जब वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हुई। इसी बीच एक युवक ने रिवॉल्वर निकालकर मुकेश पर गोली चला दी। गोली लगते वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद सब वहीं अपनी बाइक छोड़ भागने लगे। भगदड़ में जलेश्वर समर्थकों ने दो लोगों को धर दबोचा।

    पांच लाख रुपये में दी गयी थी सुपारी, 1.70 लाख मिले
    पुलिस पूछताछ में पकड़े गये तीनों युवकों ने पुलिस को बताया है कि विधायक ढुल्लू ने पांच लाख रुपये की सुपारी विक्की डोम को दी थी, जिसमें से उन्हें एक लाख 70 हजार रुपये मिले। वे लोग यहां जलेश्वर समर्थक राम रहीम के नाम से मशहूर कांग्रेस नेता राजकुमार महतो,असलम मंसूरी व हरेंद्र चौहान को मारने के लिए पहुंचे थे। राम रहीम ने बुधवार को कांटा घर बंद करवा रखा था। उसका कहना था कि रघुवर राज में भी एक पक्ष ने कांटा घर बंद कराया था। इधर, घटनास्थल पर सुबह से ही विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक की डीओ गाड़ी लगने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। इसी बीच यह घटना घटी।

    आरोपितों से कोई संबंध नहीं, आरोप बेबुनियाद: ढुल्लू
    इस संबंध में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने दूरभाष पर पूछे जाने पर बताया कि आरोपित लोगो से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन पर लगाये जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। जो लोग खुद आपराधिक प्रवृत्ति के हैं वे आज दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। पकड़े गये लोगो को पीटकर जबरदस्ती उनका नाम बुलवाया जा रहा है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरे दिन भी नहीं हो सकी अडाणी गोंदलपुरा कोल ब्लॉक की ग्रामसभा
    Next Article झारखंड: मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई IAS-IPS ईडी की राडार पर
    admin

      Related Posts

      भारतीय सेना की अनूठी पहल: रांची के नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘दृष्टि 2026’ का आगाज

      June 16, 2026

      हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार

      June 16, 2026

      झारखंड में डायन बिसाही के शक में महिला की बर्बर हत्या, आरोपी महिला दोषी करार

      June 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय सेना की अनूठी पहल: रांची के नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘दृष्टि 2026’ का आगाज
      • हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार
      • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर
      • अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
      • नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version