Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड: मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई IAS-IPS ईडी की राडार पर
    Jharkhand Top News

    झारखंड: मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई IAS-IPS ईडी की राडार पर

    adminBy adminOctober 13, 2022Updated:October 13, 2022No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई आईपीएस और आईएएस अधिकारी ईडी की राडार पर हैं। एक तरफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का दायरा बढ़कर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो तक पहुंच गया है तो दूसरी तरफ पारा शिक्षकों ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। पारा शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के बयान पर भी नाराजगी व्यक्त की है। शिक्षा मंत्री के साथ जो अधिकारी जांच के दायरे में हैं उनमें शिक्षा मंत्री के पीए पवन कुमार, पूर्व आईएएस केके खंडेलवाल, दिलीप झा, गिरिडीह एसपी अमित रेणू और गिरिडीह एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के साथ कुछ कारोबारियों की जानकारी राज्य पुलिस मुख्यालय से मांगी गयी है। कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल से पूछताछ के बाद ईडी ने यह कदम उठाया है। आईजी मानवाधिकार ने सीआईडी से संबंधित लोगों पर दर्ज केस, आरोप पत्र व शिकायत का ब्योरा मांगा ।

    बताया जाता है कि ईडी के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार ने राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। इस पत्र में उपरोक्त लोगों की जानकारी मांगी गयी है। ईडी को शिकायत मिली है कि पद पर रहते हुए इसका दुरुपयोग कर शिक्षा मंत्री व उनके पीए ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूत्रों के अनुसार झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर भी जांच की आंच आ सकती है।

    पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट जब ईडी को मिलेगी, तभी आगे की कार्रवाई ईडी द्वारा की जायेगी। ईडी को शिकायत मिली है कि शिक्षा मंत्री व उनके पीए ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। गिरिडीह के एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह धनशोधन की गतिविधियों में सुदिव्य के साथ लिप्त हैं। कई जगह पर संपत्ति खरीदी है। कोयला क्षेत्र में धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार के खिलाफ ईडी को शिकायत मिली थी। गिरिडीह के एसपी अमित रेणू पर पद का दुरुपयोग करते हुए अपने व अपने परिजनों के नाम पर संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।

    ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीआईडी ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। सीआईडी ने लिखा है कि पत्रों में जिन पर आरोप हैं, उनके विरुद्ध अगर कोई प्राथमिकी, चार्जशीट, कांड या वाद हो तो उससे संबंधित कागजात अपराध अनुसंधान विभाग को उपलब्ध कराएं। जिले से रिपोर्ट मिलने के बाद सीआईडी पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेगी। पुलिस मुख्यालय ईडी को रिपोर्ट भेजेगी।

    राज्य के पारा शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षक एक बार फिर आंदोलन का मन बना रहे हैं। पारा शिक्षकों के एक धड़े ने सफल सहायक अध्यापक संघ के आह्वान पर टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षक आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। संघ ने वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर 18 अक्टूबर से मुख्यमंत्री आवास के समक्ष पांच दिवसीय धरना सह अनशन करने का निर्णय लिया गया है।

    पारा शिक्षक भी शिक्षा मंत्री के उस बयान से आहत हैं जिसमें शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा था कि पारा शिक्षकों को वेतनमान नहीं दिया जा सकता। क्योंकि, उनकी नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का अनुपालन नहीं हुआ। टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों कहा है कि एनसीटीई और एनईपी के तमाम मानकों को पूरा करते हुए सरकारी शिक्षक बनने की अर्हता रखते हैं।

    आरोपी और उनपर लगे आरोप :
    जगरनाथ महतो, शिक्षा मंत्री – मंत्री जगरनाथ महतो और उनके पीए पवन कुमार ने अकूत संपत्ति हासिल की है और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया।
    केके खंडेलवाल : आइएएस केके खंडेलवाल पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव रहते हुए पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
    अमित रेणु, एसपी, गिरिडीह : गिरिडीह जिले में पदस्थापित एसपी अमित रेणु, विनय राम व परमेश्वर लियांगी पर आरोप है कि इनलोगों ने अवैध तरीके से पद का दुरुपयोग कर भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की।
    अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ, गिरिडीह : गिरिडीह के एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शेल कंपनियों के माध्यम से मनी लांड्रिंग की। यह भी आरोप है कि उन्हें विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का भी इसमें सहयोग मिला।
    दिलीप कुमार झा : पाकुड़ के तत्कालीन उपायुक्त दिलीप कुमार झा पर उपायुक्त रहते अवैध पत्थर-बालू खनन से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
    विभूति कुमार, डीएमओ साहिबगंज : इनपर अवैध खनन चालान जारी कर अवैध खनन से भारी मात्रा में अपने व अपने परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इनपर दूसरा आरोप यह है कि इन्होंने पद का दुरुपयोग कर मेसर्स जीएच स्टोन वर्क्स के हरिभक्तो घोष को माइनिंग लीज दी।
    करुणा शाह मौत मामला : साहिबगंज के बोरनारांगा स्थित मेसर्स शिवशक्ति स्टोन वर्क्स के क्रशर में आठ मई 2020 को एक मजदूर करुणा शाह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस केस के शिकायतकर्ता को एसपी साहिबगंज के कार्यालय से धमकाने का आरोप लगा था।
    धनबाद में अवैध कोयला खनन मामला : धनबाद जिले में ईसीएल मुगमा कोलियरी से मक्खू सिंह व उनके बेटे बबलू सिंह के माध्यम से अवैध खनन का आरोप है। आरोप है कि इन्हें एसएसपी धनबाद संजीव कुमार, रमेश गोप, रामाशंकर सिंह, विनोद कुमार, संजय सिंह व अन्य ने सहयोग किया और इस अवैध खनन से अपने व अपने परिवार के नाम पर अकूत अवैध संपत्ति अर्जित की।
    मनीष यादव उर्फ बाबुल यादव : दुमका के मनीष यादव उर्फ बाबुल यादव के विरुद्ध अवैध तरीके से बालू खनन कर अपने व अपने परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप।
    हरिनंदन चौधरी : दुमका के हरिनंदन चौधरी पर अवैध तरीके से कोयले का धंधा करने का आरोप है। उसपर प्रतिदिन 100 से अधिक कोयला की चोरी प्रतिदिन करने व उससे अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि 17 मई 2022 को दुमका के शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस ने कलीम अंसारी को गिरफ्तार किया था, जिसपर दुमका के डीएमओ कृष्ण कुमार किश्कू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
    आलोक कुमार गुप्ता : चास बोकारो के राजस्व कर्मचारी आलोक कुमार गुप्ता पर रिश्वत लेकर से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
    गीतांजलि कुमारी : लोहरदगा की जिला मत्स्य पदाधिकारी रही गीतांजलि कुमारी पर पद का दुरुपयोग कर सरकारी धन लूटने का आरोप है।
    अल्पना कुमारी : तुपुदाना के हुलहुंडू में रायल रेस्टोरेंट संचालित करने वाले अशोक कुमार की पत्नी अल्पना कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने नक्सलियों के लेवी के पैसे की मनी लांड्रिंग की।
    विनोद कुमार : ग्रिड कंस्लटेंट आर्किटेक्ट कंपनी के प्रोपराइटर विनोद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभावी लोगों का करीबी होने का लाभ लेकर भारी मात्रा में अपने व अपने परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति अर्जित की।
    बीएन बेहरा व अनिमेष कुमार : बीसीसीएल के सीनियर मैनेजर बीएन बेहरा व मुख्य निगरानी अधिकारी अनिमेष कुमार पर आरोप है कि उनलोगों ने पद का दुरुपयोग कर भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की।
    रामायण सिंह : जिला बल कल्याण निदेशालय सैनिक बाजार में अकाउंटेंट रहे रामायण सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।
    डा. जयंत कुमार घोष : आर्किड मेडिकल सेंटर रांची के डा. जयंत कुमार घोष पर अवैध तरीके से लोगों की जिंदगी से खेलकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
    यशवंत कुमार : एनआइसी धुर्वा के यशवंत कुमार पर पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
    रोहित यादव : रोहित यादव पर धनबाद के तेतुलिवा गोविंदपुर में हजारों टन कोयले की चोरी का आरोप है।
    नारायण सा भगत, दिनेशानंद झा : देवघर के नारायण सा भगत व दिनेशानंद झा तथा अन्य पर आरोप है कि इनलोगों ने अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री कर भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की।
    शंकर ट्रेडिंग : विनय हरदिया व देव प्रसाद मंडल के प्रोपराइटर शंकर ट्रेडिंग पर आरोप है कि उसने खुशबू हरदिया के पैन कार्ड का बिना उसकी सहमति के अवैध तरीके के कारोबार में उपयोग किया।
    जादू मोदक : धनबाद में अवैध बालू खनन का आरोप जादू मोदक व अन्य पर है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्चस्व को लेकर ढुल्लू और जलेश्वर समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लोकतांत्रिक आस्थाओं और कांग्रेस परिवार के बीचः खड़गे
    admin

      Related Posts

      भारतीय सेना की अनूठी पहल: रांची के नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘दृष्टि 2026’ का आगाज

      June 16, 2026

      हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार

      June 16, 2026

      झारखंड में डायन बिसाही के शक में महिला की बर्बर हत्या, आरोपी महिला दोषी करार

      June 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय सेना की अनूठी पहल: रांची के नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘दृष्टि 2026’ का आगाज
      • हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार
      • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर
      • अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
      • नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version