साहिबगंज। पारिवारिक विवाद में सीआइएसएफ जवान लाल बहादुर शाह ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई है। शिवजी प्रसाद गुप्ता की बेटी गुड़िया कुमारी को उसके पति ने गोली मार दी। गोली महिला के जबड़े को चीरती हुई गलफड़ में फंस गयी है। परिजनों ने तत्काल उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है। महिला की हालत काफी नाजुक है।
दोनों की साल 2019 में हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक साल 2019 में बिहार के मुंगेर जिला में सीआइएसफ के जवान लाल बहादुर शाह से गुड़िया कुमारी की शादी हुई थी। जब जवान केरल में एयरपोर्ट पर तैनात था, तो पत्नी को भी साथ लेकर गया था। वहां वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। दहेज की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत पर उसे तीन महीने की जेल की सजा हुई थी। साहिबगंज मंडल कारा से ही जवान के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जेल से छूटने के बाद जवान बाइक पर तीन लोग, जिसमें दामाद लाल बहादुर साह, बहनोई शिशुपाल और भाई संजय साह रविवार सुबह 9:00 बजे घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुलवाया और अपनी पत्नी पर सामने से गोली चलायी लेकिन संयोगवश गोली लड़की के जबड़े से होते हुए गले में जाकर फंस गयी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



