नई दिल्ली । गाजियाबाद में 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पर दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को कहा-‘घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है और मुझे निर्भयाकांड की याद दिलाती है। एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई।’

मालीवाल ने कहा है कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयोग ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा है कि कब तक महिलाओं और बच्चों के साथ इतनी बर्बरता होगी। उन्होंने कहा कि आरोपितों ने दो दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। उसे बोरे में छिपाया। हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंक दिया। महिला फिलहाल बेहद गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version