Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद: अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर फिर हुई फायरिंग
    Jharkhand Top News

    धनबाद: अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर फिर हुई फायरिंग

    adminBy adminOctober 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र के फुलारीटांड एरिया में देर रात दो युवकों को अपराधियों ने अंधाधुंध गोली मार कर घायल कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से गोली से घायल दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवकों का नाम विश्वजीत चक्रवर्ती तथा विकी कुमार है। इधर बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार असर्फी अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों का बयान लिया। गौरतलब है कि धनबाद जिले के बाघमारा में अवैध कोयले और लोहे के कारोबार में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना एवं हिंसक झड़प लगातार घट रही है। यह घटना भी कोयले एवं लोहे के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर घटने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दो युवकों पर फायरिंग की। इसमें एक युवक की कमर और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। वहीं घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वजीतऔर विक्की रविवार देर रात अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक को अपराधियों ने गोली मारी। घटना की सूचना मिलने पर बरोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। यहां से धनबाद के अशर्फी अस्पताल में देर रात इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। फिलहाल दोनों इलाजरत हैं।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुलायम ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया
    Next Article मुलायम का अंतिम संस्कार आज, सैफई पहुंची पार्थिव शरीर
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version