मनीष सिंह
रांची। उपराजधानी दुमका अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। इन दिनों लगातार दुमका से अपराध के कई रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आ रही है। बीते दिनों जिले में कई लोगों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं अब ताजा मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां सहारा गांव में 39 वर्ष के एक व्यक्ति को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी है। मृतक का नाम दिलीप कुमार साह है। मृतक की पत्नी ने बताया कि रात में वह लोग सोए हुए थे और घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था क्योंकि काफी गर्मी लग रही थी। तभी दो बजे रात में गोली की तेज आवाज सुनाई पड़ी। हमने देखा कि 3 की संख्या में आये अपराधी ने पति को गोली मार दी।
महिला का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। अपराधियों ने उनके पति को क्यों गोली मारी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। पत्नी ने बताया कि उसका पति दिल्ली में राजमिस्त्री का काम किया करता था। 2 दिन पहले ही वह दिल्ली से वापस आया था। रात में अचानक अपराधी घर में घुसे और मेरे पति को गोली मार दिया जबकि हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। गोली की आवाज सुनकर हम सब जाग गये। मेरी बेटी ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह लोग भाग गये। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गये। इस दौरान अपराधियों को काफी ढूंढा गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक की पत्नी ने बताया की उसका पति मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और पिछले 20 वर्षों से दुमका में ही अपने ससुराल में रह रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



