हिमाचल में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक मंगलवार देर रात तक चली थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। मोदी-शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की। भाजपा ने बुधवार सुबह 62 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
सूची के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज से और अनिल शर्मा मंडी से मैदान में उतरेंगे वहीं सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version