Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए। उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र में लोगों को कैसे योजना का लाभ मिले। इसको लेकर आपकी सरकार चिंतित थी। पूर्व की सरकारों में लोगों को जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिला लेकिन आपकी सरकार ने योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिसका प्रतिफल है कि सरकार आपकी योजनाओं को लेकर आपके द्वार पहुंच रही है।

    सोरेन खूंटी के कर्रा में शुक्रवार को आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव पदाधिकारी पहुंच रहे हैं और आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें। योजनाएं यहां के लोगों के अनुरूप बनाई गई हैं।

    खूंटी में हक के लिए हुए आंदोलन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खूंटी वीर भूमि है। यहां हक अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे। पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है। राज्य सरकार राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय लिया है। उनके वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया। पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गए। सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को जोड़ना है। इसके लिए आयोजित हो रहे शिविर सहायक बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। जहां सीबीएसई के तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। यहां के प्रतिभावान बच्चे विदेश में सरकार के सहयोग से निः शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ है। राज्य की अधिक आबादी कृषि कार्य करती है। 100 किसान पाठशाला खोलने का निर्णय लिया है। किसानों को हमें लाभ पहुंचाना है। किसानों को इससे लाभ होगा। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसान पाठशाला किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं एवं उन्नत कृषि प्रणालियों का सामान्य तरीके से प्रयोग में लाते हुए नई तकनीकों से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी तथा किसानों के समेकित उत्थान का माध्यम बनाना इस पाठशाला लक्ष्य तय किया गया है।किसानों के लिए पाठशाला को पुनर्जीवित किया जा रहा है। क्योंकि, किसान है तभी जीवन है।

    मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चियों का हौसला

    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए कोचिंग संस्थान के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर जेइइ मेंस एवं एनइइटी में क्वालीफाई पांच छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इनको प्रोत्साहित करते एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की। इन बच्चियों में से दयामनी सांगा और एलिशा हस्सा ने जेईई मेंस एवं दीपा पूर्ति, पूजा कुमारी एवं वाटिका कुमारी ने एनइइटी क्वालीफाई किया है। मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चियों की सफलता से उत्साहित हूं। मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ यहां के छात्रों को जल्द मिलेगा। पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भी दुमका में होने जा रहा है। इस केंद्र में राज्य के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने खूंटी के कर्रा में 322 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इसमें 124 करोड़ 75 लाख की 247 योजनाओं का शिलान्यास और 172 करोड़ 48 लाख की 205 योजनाओं का उद्घाटन एवं 25 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री ने किसानों के बेहतर कल के लिए मनरेगा पार्क में किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। साथ ही मनरेगा पार्क में मुख्यमंत्री एवं मंत्री ने चीकू का पौधा लगाया। इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, वरीय अधिकारी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण, विभिन्न योजनाओं के लाभुक एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस संस्मरण दिवस: डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article व्यवस्था की इस दुर्दशा पर सरकार की नींद आखिर क्यों नहीं खुल रही: बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version