रांची। सिल्ली के पूर्व विधायक सह खतियानी झारखंडी पार्टी के संस्थापक अमित कुमार महतो ने 15 नवंबर को होने वाली मैराथन दौड़ में खतियानी छात्रों की भागीदारी लेने की बात कही है। यह दौड़ बुंडू के ताऊ मैदान से मुरी के सिंगपुर (42 किमी) तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड के हक और अधिकार को छीना गया है, जिसमें स्थानीय का हक और अधिकार से वंचित रखा गया है। इसको लेकर झारखंड के माम खतियानधारी युवा युवतियों को जगाने का काम कर रहे हैं, ताकि वह अपना हक और अधिकार लड़कर ले सके।