Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अमर बाउरी के साथ कांके विधायक समरीलाल पहुंचे राजभवन, मांगा न्याय
    Jharkhand Top News

    अमर बाउरी के साथ कांके विधायक समरीलाल पहुंचे राजभवन, मांगा न्याय

    दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने की भी फरियाद
    adminBy adminOctober 17, 2022Updated:October 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। सोमवार को प्रदेश भाजपा के विधायक और भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी और विधायक समरी लाल ने राज्यपाल रमेश बैस के सामने राज्य में दलितों के हित में कदम उठाने का आग्रह किया। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावे समरी लाल के जाति प्रमाण पत्र के मामले में सरकारी षडयंत्र लगाये जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि कांके सीट से निर्वाचित समरी लाल का जाति प्रमाण पत्र बगैर किसी आधार के स्थानीय जांच में रद्द कर दिया गया है। रांची डीसी द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में स्थानीय जांच के समय कोई सूचना या नोटिस समरी लाल को नहीं दी गयी। एकतरफा प्रतिवेदन तैयार कर दिया गया। 1943 से समरी के पूर्वज वाल्मीकि नगर, हरमू रोड, रांची में निवासित हैं। समरी लाल का जन्म और शिक्षा भी रांची में हुई। इनकी दादी 1935 से रांची नगर पालिका में कार्यरत रहीं। इसी तरह भाई सजना राम, भाभी उमराव देवी समेत अन्य ने भी सरकारी नौकरी की और अभी पेंशनधारी हैं। 1985 में निर्दलीय चुनाव लड़ने के अलावे समरी लाल 1990-95 में जनता दल, 2000 में राजद, 2005-2009 में झामुमो और 2019 में भाजपा से चुनाव लड़े। पर इस अवधि में कभी भी उनके जाति प्रमाण पत्र को गलत नहीं बताया गया। अब सरकारी षडयंत्र के तहत ऐसा किया गया है, जिस पर राज्यपाल संज्ञान लेते हुए इस पर रोक लगायें। राजभवन से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में अमर बाउरी ने कहा कि राज्य में दलितों की स्थिति चिंताजनक और दयनीय है। आये दिन राज्य के किसी न किसी हिस्से में उनके खिलाफ अपराध की शिकायतें सामने आ रही हैं। पलामू के मुरुमातू में दलितों को बेघर करने का मामला हो या जमशेदपुर की दलित लड़की को जांच के नाम पर अपमानित करने का मामला हो, हजारीबाग के पचरा गांव में दलित की हत्या कर शव को पोल पर टांगने का मसला हो, किसी भी जिले में दलित सुरक्षित नहीं हैं। यह सभी घटनाएं पिछले तीन महीने में ही घटी हैं। ऐसे में राज्यपाल से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने समुचित कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनेक्टिविटी के माध्यम से प्रगति, सुपर स्ट्रक्चर है सिमरिया पुल : गडकरी
    Next Article माणिक भट्टाचार्य के 35 बैंक खातों की पड़ताल में जुटी ईडी
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version