मुंबई । उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। फडणवीस ने माना कि राज्यमंत्रियों के न रहने पर कामकाज में अड़चन आ रही है। साथ ही राज्य में महामंडलों पर भी विधायकों की जल्द नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए शिंदे समूह और भाजपा के तीन-तीन छह सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। यह समिति महामंडलों के लिए इच्छुक विधायकों के नाम तय करेगी।

देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को अपने शासकीय निवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे। फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। वे रात तीन बजे तक काम करते हैं और इसके बाद सोते हैं। इसके बाद सुबह 8 बजे उठ जाते हैं। मुख्यमंत्री का सुबह से लगातार कार्यक्रम रहता है और वे किसी भी कार्यक्रम को अमान्य नहीं करते हैं। फडणवीस ने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री पद से ही संतुष्ट हैं। वे तो इस पद की चाह नहीं रखे थे, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के कहने पर सरकार में शामिल हुए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस समय राज्य का राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण है। इसी वजह से वे अब सुबह की बजाय दोपहर में ब्रीफिंग लेते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version