Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»CM हेमंत ने 42 योजनाओं की दी सौगात, 67 योजनाओं की रखी आधारशिला
    corona effect

    CM हेमंत ने 42 योजनाओं की दी सौगात, 67 योजनाओं की रखी आधारशिला

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 19, 2022Updated:October 19, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
    • 42 योजनाओं की दी सौगात, 67 योजनाओं की रखी आधारशिला
    • पिछले 20 सालों में लोग केवल ठगे गये: हेमंत सोरेन
    • 1 लाख 96 हजार लाभुकों के बीच 104 करोड़ रुपये की बांटी परिसंपत्ति

    अजय चौरसिया
    चतरा।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के लोग पिछले 20 सालों में सिर्फ ठगे गये। मजदूरों और किसानों को भुखमरी की स्थिति में ला कर खड़ा कर दिया गया। व्यवस्था को पूर्वर्ती सरकार ने बर्बाद कर दिया। हम उन्हें दुरुस्त कर रहे हैं। हमारी सरकार सिर्फ योजनाएं नहीं बना रही हैं, बल्कि उसे जन-जन तक पहुंचा रही है। आप इन योजनाओं से जुड़कर खुद सशक्त, स्वावलंबी और खुशहाल बने तथा राज्य के विकास में सहभागी बनकर उसे गति दें। मुख्यमंत्री बुधवार को चतरा में ‘आप की योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके मुख्यमंत्री ने 219 करोड़ 69 लाख 09 हजार 548 रुपये की लागत से 109 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही लगभग 1 लाख 96 हजार लाभुकों के बीच 104 करोड़ 02 लाख 42 हजार 51 रुपये की परिसंपत्ति बांटी।

    सरकार 24 घंटे काम कर रही:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है और आपके दु:ख- दर्द, तकलीफ, परेशानी और का समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे काम कर रही है। आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसे देखने के लिए ही इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। पंचायतों में आयोजित हो रहे इन शिविरों की मुख्यालय के स्तर पर पोर्टल के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। वरीय अधिकारियों को भी विशेष रूप से शिविरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिया गया है।

    स्कूली बच्चियों को समर्पित है किशोरी समृद्धि योजना:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लांच किया गया। यह योजना स्कूली बच्चियों को समर्पित है। इस योजना से 9 लाख बच्चियों को जोड़ने का लक्ष्य है। अब स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चियों को किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा। वही, छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना तक इजाफा किया गया है। इसके अलावे छात्रावासों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यहां चौकीदार और रसोईया होंगे। निजी विद्यालय की तर्ज पर मॉडल स्कूल खोले रहे हैं। यहां बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा की किसानों -मजदूरों को अब अपने बच्चे -बच्चियों के पढ़ाई -लिखाई की चिंता करने की जरुरत नहीं है। आप अपने काम करें। आपके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा सरकार ले रही है।

    सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम से कराया अवगत:
    मुख्यमंत्री ने जनहित मेंं सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार सुखाड़ से निपटने का उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रोजगार, किसान-पशुपालकों के लिए पशुधन, स्वरोजगार आदि बातों का जिक्र किया।

    कार्यक्रम में थे मौजूद:
    इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक उमा शंकर अकेला व अंबा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, नगर पर्षद अध्यक्ष गुंजा देवी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं की:
    ● चतरा जिला समाहरणालय का नया भवन बनाया जाएगा।
    ● चतरा जिले में भी स्थापित आईटीआई में अगले सत्र से पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी।
    ● वैसे इलाके जहां खनन कार्य के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है या हो रहा है अथवा होना है और जिसमे विस्थापितों को अबतक मुआवजा नही मिला है , उन सभी मामलों में भूमि अधिग्रहण नीति-2013 में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के आधार पर मुआवजा का भुगतान होगा।
    ● बड़कागांव विधानसभा इलाके के जिन पंचायतों को चतरा नगर पर्षद में शामिल किया गया है, उन्हें फिर से पंचायत में शामिल किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के सभी नेशनल हाइवे पर बनेंगे हेलीपैड, इमरजेंसी में मिलेगी मदद
    Next Article निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के मामले में हाइकोर्ट ने इडी से पूछा, जांच में कितना समय लगेगा
    azad sipahi

    Related Posts

    दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version