Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत को कोई बुरी नजर से देखने की हिमाकत करेगा तो करारा जवाब देंगे: प्रधानमंत्री
    Breaking News

    भारत को कोई बुरी नजर से देखने की हिमाकत करेगा तो करारा जवाब देंगे: प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  पाकिस्तान की सीमा पर प्रधानमंत्री मोदी ने चौथी बार जवानों के साथ मनाई दिवाली
    •  दिवाली का अर्थ है ‘आतंक के अंत का त्योहार’ जिसे कारगिल के जवानों ने संभव बनाया

    नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कारगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने कभी भी युद्ध को पहले विकल्प के रूप में नहीं देखा, चाहे लंका में युद्ध हो या कुरुक्षेत्र में। हमने इसे स्थगित करने की आखिरी कोशिश की। हम युद्ध के खिलाफ हैं लेकिन ताकत के बिना शांति नहीं हो सकती। अगर कोई हमें बुरी नजर से देखने की हिमाकत करेगा तो हमारे सशस्त्र बल करारा जवाब देंगे

    पाकिस्तान की सीमा पर चौथी बार दिवाली मनाने के लिए सोमवार की सुबह कारगिल पहुंचे प्रधान मंत्री ने जवानों के संग वंदेमातरम गीत गाकर उनमें जोश भरा। प्रधान मंत्री ने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिवाली का अर्थ है ‘आतंक के अंत का त्योहार’ और कारगिल ने इसे संभव बनाया। पाकिस्तान के साथ हर युद्ध में कारगिल ने जीत का झंडा फहराया है। यूक्रेन युद्ध के दौरान हमारा राष्ट्रीय ध्वज वहां फंसे हमारे नागरिकों के लिए एक ढाल बन गया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत अपने आंतरिक और बाह्य दुश्मनों के खिलाफ सफलतापूर्वक खड़ा है।

    प्रधान मंत्री ने जवानों से कहा कि जैसे आप सभी सरहदों पर हमारी रक्षा कर रहे हैं, वैसे ही हम देश के भीतर आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों से लड़ने के लिए काम कर रहे हैं। ‘नक्सलवाद’ ने देश के एक बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया था लेकिन आज वह तेजी से कम हो रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सशस्त्र बल हमारी सीमा की रक्षा कर रहे हैं, जिससे भारत का प्रत्येक नागरिक चैन की नींद सोता है। मैं भारत के सशस्त्र बलों की भावना को नमन करता हूं, क्योंकि आपके बलिदान ने हमारे देश को हमेशा गौरवान्वित किया है।

    प्रधान मंत्री ने कारगिल में सशस्त्र बलों के जवानों के साथ बातचीत में कहा कि मेरे लिए आप सभी वर्षों से मेरा परिवार रहे हैं और आप सभी के बीच दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य है। कारगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचलने का काम किया है, जिससे आज देश दिवाली जैसा त्योहार चैन से मना पा रहा है। कारगिल की इस विजयी भूमि से मैं देशवासियों और दुनिया को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

    प्रधान मंत्री ने कहा कि मैं उन तीनों सशस्त्र बलों की सराहना करता हूं, जिन्होंने तय किया है कि 400 से अधिक प्रकार के रक्षा उपकरण आयात नहीं किए जाएंगे, बल्कि भारत में बनाए जाएंगे। जब हमारे जवान भारत में बने हथियारों से लड़ेंगे, तो उन्हें दुश्मन को हराने में गर्व महसूस होगा। हम सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्बाध कनेक्टिविटी के साथ हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं। महिला अधिकारियों को शामिल करने से हमारी शक्ति का विकास होगा।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबकी 9वीं बार जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। पिछले साल उन्होंने पाकिस्तान की सीमा पर नौशेरा सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनी दीपावली, लगा अन्नकूट नैवेद्य
    Next Article राकांपा को अगले 15 साल तक सत्ता में नहीं पहुंचने देंगे : शंभूराजे देसाई
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version