Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व 6 नवंबर को, दीवान सजाया जायेगा और नगर कीर्तन निकाला जायेगा
    Jharkhand Top News

    श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व 6 नवंबर को, दीवान सजाया जायेगा और नगर कीर्तन निकाला जायेगा

    adminBy adminOctober 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रविवार को सुबह 8 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। विशेष दीवान की शुरूआत सुबह 8 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई तत्पश्चात शब्द गायन हुआ। प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशेष रूप से पधारे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई अनूप सिंह उना वाले ने सुबह 8:45 बजे से 10:15 बजे तक जल जाओ जीवन नाम बिना जल जाओ… एवं गुण गावा दिन रात गुण गवा, विसर नाही दातार अपना नाम देहो… जैसे कई शब्द गायन कर साथ संगत को निहाल किया। श्री आनंद साहिब के पाठ,अरदास, हुकुम नामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10:45 बजे हुई तत्पश्चात सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। इस मौके पर सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारकादास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने भाई अनूप सिंह एवं साथियों तथा गिरिडीह से पधारे नरेंदर सिंह (शम्मी वीर) तथा गुरु सिंह सभा रामगढ़ के प्रधान सरदार जानू को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया।
    दीवान में द्वारकादास मुंजाल अर्जुन देव मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, हरगोविंद सिंह, अमरजीत गिरधर, सुंदर दास मिढ़ा, लेखराज अरोड़ा, मोहन काठपाल, जीवन मिढ़ा, लक्ष्मण सरदाना, लक्ष्मण दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, विनोद सुखीजा, हरीश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, हरजीत बेदी, जीतू अरोड़ा, अश्विनी सुखीजा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, पवनजीत सिंह खत्री, महेंद्र अरोड़ा, अशोक गेरा, प्रेम मिढ़ा, रमेश गिरधर, नीरज गखड़, उमेश मुंजाल, कवलजीत मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, प्रताप खत्री, हरीश मुंजाल, राकेश गिरधर, बसंत काठपाल, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा समेत अन्य उपस्थित थे।
    सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11.30 बजे आम सभा बुलायी गयी। अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने अध्यक्षता की। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सत्संग सभा द्वारा श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व 6 नवंबर को मनाया जायेगा। इस उपलक्ष्य में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक भव्य दीवान सजाया जायेगा एवं दोपहर 2:30 बजे दीवान समाप्ति के बाद भव्य नगर कीर्तन निकाला जायेगा। अरदास के साथ रात 8:30 बजे नगर कीर्तन की समाप्ति होगी। साथ ही जानकारी दी कि सत्संग सभा द्वारा इस उपलक्ष में 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सुबह 5:30 बजे से प्रभात फेरियां निकाली जायेंगी।

    jharkhand latest news jharkhand news Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में सम्पन्न
    Next Article प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने करीम रेस्टोरेंट में डिनर का लुफ्त
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत
      • सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा
      • सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल
      • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
      • वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version